- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (23 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
23 मार्च, सोमवार को मेष राशि वालों को कारोबार और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों की इनकम और कामकाज बढ़ने के योग हैं। कर्क के स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त सकते हैं।
कन्या राशि वालों को निवेश और कारोबार में फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को रुका पैसा वापस मिल सकता है। पुराना कर्जा भी खत्म होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के टारगेट पूरे होंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- घर-परिवार को लेकर लिए गए भावनात्मक फैसले आपसी संबंधों में और अधिक मिठास लाएंगे। युवाओं को मनपसंद कोर्स में एडमिशन मिलने से राहत मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नेगेटिव- खर्चों के मामले में दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। ईगो और अति आत्मविश्वास आपके बनते कामों में विघ्न डाल सकते हैं। सहज और सरल स्वभाव रखें। अपने दस्तावेजों को संभालकर रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति जरूरी है। किसी भी फोन या ई-मेल को नजरअंदाज न करें। कोई अच्छा ऑर्डर या अनुबंध मिल सकता है। फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। नौकरी में बदलाव चाहने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- मौसम का असर गले में एलर्जी, खांसी और जुकाम के रूप में दिख सकता है। लापरवाही न करें, समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृष – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलती नजर आ रही है। आपका ध्यान आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने पर रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो फिलहाल स्थिति जैसी की तैसी रह सकती है।
व्यवसाय- कामकाज में किसी नई योजना को अभी लागू न करें, क्योंकि खास सफलता नहीं मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी रहेगा। ऑफिस में व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। लव- वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा कर सकती है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित लाइफस्टाइल रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन – पॉजिटिव- अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें। इससे व्यक्तित्व भी निखरेगा। किसी भी काम से पहले परिवारजनों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- किसी को बिन मांगे सलाह देना ठीक नहीं रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विचारों में धैर्य और स्थिरता बनाए रखें। अपनी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखना ठीक नहीं है। अनियोजित खर्च आर्थिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं। दिखावे से बचें और बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- वित्तीय लाभ की संभावनाएं बढ़ी हुई हैं। विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्यरूप देने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। नौकरी में अपना टारगेट समय पर हासिल कर लेंगे, बस सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव- परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में काफी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और मसालेदार भोजन से परहेज रखें। एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है, लेकिन उसका सही फायदा उठाना आपकी योग्यता पर निर्भर करेगा। घर की व्यवस्था से जुड़ा कोई काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- रुपए-पैसे के कारण किसी करीबी संबंधी से मनमुटाव हो सकता है। विचलित होने के बजाय धैर्य और संयम रखें। ऐसी स्थिति में नकारात्मक लोगों और गतिविधियों से दूरी रखना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- पब्लिक रिलेशन और मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट से बहस होने की आशंका है। लव- वैवाहिक संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर के किसी सदस्य की सेहत के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत अनुकूल होंगी और काम अपने आप बनने लगेंगे। रचनात्मक कार्यों में समय देने से सुकून और खुशी मिलेगी। नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं, इसलिए प्राथमिकता तय करें। दूसरों की सलाह पर ज्यादा निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा रखकर काम करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ गिरावट रह सकती है। इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। वर्तमान माहौल के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा। अभी लाभ कम और मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन स्थिति जल्दी सुधर सकती है। लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी, जिससे मन और माहौल दोनों खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम और योग करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- निवेश संबंधी मामलों पर काम होगा और उसका लाभ भी मिलेगा। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुज़ुर्गों के अनुभव और सलाह का पालन जरूर करें। संतान से जुड़ी किसी योजना को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। नेगेटिव- कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो वह अभी उलझ सकता है। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह जरूर लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण सामाजिक गतिविधियां टालनी पड़ सकती हैं। कोर्ट से जुड़े दस्तावेज और पेपर संभालकर रखें।
व्यवसाय- आपकी सूझबूझ और विवेक से लिए गए फैसलों का पूरा फायदा मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें, नहीं तो धोखे की स्थिति बन सकती है। ऑफिस के अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। लव- घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य- प्रदूषण और मौसम के बदलाव से बचाव जरूरी है। अपनी दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। कोई बड़ी दुविधा भी दूर होगी। घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का हल निकलेगा, जिससे राहत महसूस होगी। नेगेटिव- अपने कामों के प्रति बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार घर में उदासी ला सकता है। पैसों की उधारी से बचें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। मुश्किल समस्याओं का भी हल निकालने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप का कोई अवसर मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें। फिलहाल किसी यात्रा से बचें। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदयकारक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य- सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और गिरकर चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है। सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत रहेगी और पुराना कर्ज भी उतर सकता है। आप अपने आत्मविश्वास और चातुर्य से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। दिन ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी बीत सकता है। नेगेटिव- आपके अपने ही कुछ लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। हालात को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है। गुस्सा और उत्तेजना समस्याएं बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अनियमितता के कारण चिंता रहेगी, इसलिए बहुत ध्यान देने की जरूरत है। छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान दे सकती है। सहकर्मियों और स्टाफ का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में अव्यवस्था कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है। लव- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें। इनका असर घर की सुख-शांति को बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपने परिवार में ही खुशियां तलाशें। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय है। खुद को सक्रिय और रचनात्मक बनाए रखें। आपकी उम्मीदें और प्रयास सफल होंगे। परिवहन से जुड़ी कुछ योजनाएं बन सकती हैं। कुछ समय खुद के साथ भी बिताना चाहिए। नेगेटिव- भाई-बहनों से बेवजह विवाद से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। शेयर और रिस्क वाले कामों में रुचि न लें। बातचीत में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ के बीच राजनीति जैसा माहौल बन सकता है, जिसका असर काम पर पड़ेगा। बेहतर होगा कि सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। किसी संबंधी के यहां समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। स्वास्थ्य- मामूली स्वास्थ्य समस्याएं रह सकती हैं। लापरवाही न करें, जरूरत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपकी मौजूदगी से पहचान बढ़ेगी। किसी भी काम को जल्दबाज़ी में करने की बजाय उसके हर पहलू पर विचार करें। इससे सफलता और बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- आज पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने निजी कामों में ही व्यस्त रहें। युवा व्यर्थ की चिंताएं छोड़कर करियर पर ध्यान दें और नई जानकारियां हासिल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपना अधिकतर समय मार्केटिंग, पेमेंट कलेक्शन और संपर्क बढ़ाने में लगाएं। कुछ नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है, हालांकि कुछ अड़चनें भी आएंगी। लव- व्यर्थ के प्रेम संबंधों से बचें। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और परिवार के सभी सदस्य सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है। मौसम के असर से बचाव जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- आज आपको अपना कोई उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। मेहनत में कमी न करें। संतान के भविष्य को लेकर भी कोई योजना बनेगी, जो जल्दी ही लागू हो सकती है। विदेश जाने के प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने, तो तनाव में न आएं। अपनी मनोस्थिति को समझते रहें, इससे समाधान ढूंढना आसान होगा। नज़दीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको खुद प्रयास करने होंगे।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ लोग आपके लिए रुकावटें पैदा कर सकते हैं, लेकिन किसी प्रभावशाली या राजनीतिक व्यक्ति की मदद से समाधान भी निकल आएगा। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लव- परिवार के साथ समय बिताना संबंधों में और नज़दीकियां लाएगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह का पूरा पालन करें। महिलाओं को जोड़ों के दर्द या स्त्री रोगों की वजह से परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- व्यवस्थित और अनुशासित रहने से मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नज़दीकी मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वे आपके पक्ष में आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नेगेटिव- सामाजिक बने रहना भी जरूरी है, इसलिए अपने नज़दीकी लोगों के संपर्क में बने रहें। कभी-कभी आलस आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। इस आदत में सुधार लाने से आप ज्यादा व्यवस्थित हो जाएंगे। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। पार्टनरशिप वाले काम में इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर मिलेगा और नजदीकियां भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी और उसकी वजह से जोड़ों में दर्द या बेचैनी रह सकती है। समय पर इलाज जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
.
