17 मार्च का राशिफल: वृष राशि वालों को रुका पैसा और मेष राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे, मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (17 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 मार्च, मंगलवार को मेष राशि वालों को निवेश और करियर में नए मौके मिलेंगे। वृष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों की इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।

तुला राशि वाले अपने काम को बेहतर प्लानिंग से आगे बढ़ा पाएंगे। धनु राशि वालों के खास काम पूरे हो सकते हैं। मकर राशि वालों को कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। कुछ नई संभावनाएं सामने आएंगी। किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए परिस्थिति आपके पक्ष में है, इसलिए तुरंत और समझदारी से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसके हल होने की भी संभावना है। आपकी कार्य क्षमता और समझदारी आज कई बंद रास्ते खोल सकती है। नेगेटिव- कुछ दिक्कतें भी बनी रहेंगी। अपने स्वभाव में इगो और गुस्से को हावी न होने दें। किसी भी रिश्ते को मधुर बनाए रखना जरूरी है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा, तभी मानसिक संतुलन बना रहेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा और आय के स्रोतों में भी बढ़ोतरी होगी। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफलता पाएगा। नौकरीपेशा लोगों को बॉस और सीनियर का सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी कार्य क्षमता और बेहतर होगी। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने पर परेशानी खड़ी हो सकती है, इसलिए बहुत सतर्क रहें। स्वास्थ्य- नजला-जुकाम की स्थिति रह सकती है। मौसम से अपना बचाव करें। आयुर्वेदिक उपाय लाभदायक रहेंगे। भाग्यशाली रंग- ऑरेज, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- परिवर्तन से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो आज का दिन बहुत अनुकूल है। व्यस्तता के बावजूद अपने लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। नजदीकी संबंधियों से मेल-मिलाप होगा और उपहारों का आदान-प्रदान भी बना रहेगा। दिन आपको भावनात्मक संतुलन और व्यवहारिक लाभ दोनों दे सकता है। नेगेटिव- पुरानी बीती बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। वरना मन विचलित रहेगा। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। हालांकि उधार दिया हुआ या रुका हुआ कुछ पैसा वापस मिलने से राहत भी मिलेगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी मुश्किल के समय परिवार का सहयोग जरूर लें, समाधान मिल जाएगा। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपकी जीत हो सकती है। युवाओं को अपने करियर पर और अधिक फोकस रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लव- पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाएं। वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करने से बचें। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और आलस्य हावी रहेगा। पर्याप्त आराम जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और उसकी किसी परेशानी को दूर करने में आपका सहयोग भी रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता और करियर से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। इसलिए पूरी एकाग्रता से अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। आपकी समझ और संतुलन आपको आगे बढ़ाएंगे। नेगेटिव- कुछ समय घर-परिवार के लिए भी निकालें। अनावश्यक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आलोचना करेंगे, लेकिन इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम में एकाग्र रहें। यही आपके लिए सबसे सही रास्ता होगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक योजनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श होगा। लेकिन पब्लिक डीलिंग में क्लाइंट से बहस करना नुकसानदेह हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को मनमाफिक अथारिटी मिल सकती है। लव- पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। युवाओं को प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कफ प्रवृत्ति वाले लोग बदलते मौसम से सावधान रहें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज कोई बात आपके पक्ष में हो सकती है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता बढ़ेगी। इससे घर का माहौल भी हल्का और उत्साहित बना रहेगा। नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज संभालकर रखें, वरना किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है। इस समय यात्रा करना नुकसानदायक हो सकता है। संबंधियों के साथ चल रहे विवाद को टालने की कोशिश करें। शांति बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यापार में कोई नई योजना या नया काम अभी सफल नहीं रहेगा। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील होने की संभावना है। स्थान परिवर्तन चाहने वाले नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और भारी खानपान से गैस व कब्ज की परेशानी हो सकती है। खाने-पीने में संयम रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन आप अपनी योग्यता और कौशल से उन पर नियंत्रण पा लेंगे। उधार दिए हुए या कहीं फंसे हुए पैसे की वसूली के लिए समय अनुकूल है। घर का माहौल सकारात्मक बनाए रखने में भी आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। ऐसा करने से बाद में पछतावा हो सकता है और संबंधों में कटुता भी आ सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। नौकरी में टारगेट हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, वरना उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव- जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद न बढ़ने दें, क्योंकि इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान बनी रह सकती है। मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- पिछले काफी समय से जिस काम को लेकर भागदौड़ कर रहे थे, अब उसके शुभ परिणाम मिलने का समय आ गया है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आयोजन बन सकता है। दिनचर्या व्यस्त रहेगी, लेकिन युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे और यही सजगता उन्हें आगे बढ़ाएगी। नेगेटिव- ऊर्जावान और सक्रिय बने रहें। आलस और गुस्से की वजह से बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन रखेंगे, लेकिन आपका कोई वास्तविक नुकसान नहीं कर पाएंगे। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों से काम लेते समय व्यवहार नरम रखें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को मनमाफिक आफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर सामंजस्य की कमी रह सकती है। आपसी विश्वास और प्रेम बनाए रखना जरूरी है। मित्रों से मेल-मुलाकात बनी रहेगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और नसों में खिंचाव जैसी परेशानी हो सकती है। नियमित योग और व्यायाम करते रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- पारिवारिक वातावरण को और सुखद तथा व्यवस्थित बनाने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे और वे सफल भी होंगे। किसी भी काम से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप तय करना आपको गलती से बचाएगा। आपकी सोच और अनुशासन आज अच्छे परिणाम देंगे। नेगेटिव- कामकाज में अपनी एकाग्रता बढ़ानी होगी। किसी को भी बिना मांगे सलाह न दें। दूसरों के मामलों में दखल देने से मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रखें, लेकिन सीमाएं भी रखें।

व्यवसाय- आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। लेकिन कारोबार में उधारी से जुड़े लेनदेन से पूरी तरह बचें। साथ ही अपने माल की क्वालिटी बेहतर बनाए रखें। लव- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताएं। छोटा सा उपहार देना भी रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- संतुलित आहार और व्यायाम दोनों पर ध्यान दें। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपसी बातचीत से कुछ नए विचार सामने आएंगे। कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं। बेहतर होगा कि कुछ काम दूसरों में बांट दें। दिखावे की आदत के कारण बिना सोचे खर्च न करें। इससे लोगों में जलन बढ़ सकती है। संयमित व्यवहार रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- स्टाफ और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। निजी व्यस्तताओं की वजह से आपकी उपस्थिति कार्यक्षेत्र में कम रह सकती है, लेकिन काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशानी होगी। लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति भी मिल सकती है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, वरना समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आज आपके प्रयासों से कोई खास काम पूरा हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। युवा वर्ग को भविष्य से जुड़ी योजना में सफलता मिलने के संकेत हैं। इससे उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। नेगेटिव- अपने स्वभाव में सहजता और ठहराव बनाए रखें। कई बार अहम की भावना आपके बनते काम बिगाड़ देती है। जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल होना भी रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। किसी की मदद करने से पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखना जरूरी है। किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है। किसी दिक्कत के समय आपको अपने कुछ सिद्धांतों से समझौता भी करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का दबाव बना रहेगा। लव- परिवार के साथ डिनर या किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। स्वास्थ्य- वातावरण और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। एसिडिटी या इंफेक्शन की वजह से पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आपको अपनी योग्यता के अनुरूप बेहतर परिणाम मिलेंगे। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। किसी धार्मिक स्थल या गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति देगा। किसी निजी समस्या को लेकर चल रही चिंता भी दूर होगी। नेगेटिव- फालतू की बातों और गतिविधियों में समय नष्ट न करें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें, तभी सफलता मिलेगी। लेनदेन के मामलों में बहुत सावधानी रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना किसी प्रियजन से टकराव हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ पुराने आर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। काम का बोझ अधिक रहेगा। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान की आशंका है। इसलिए बहुत सावधानी से आगे बढ़ें। लव- जीवनसाथी के मान-सम्मान का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। स्वास्थ्य- नियमित व्यायाम और योग करते रहें। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चिंता को खुद पर हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद किसी मध्यस्थता से हल हो जाएगा। आपके मान-सम्मान और यश का स्तर ऊपर जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आपका संतुलित व्यवहार आज कई मुश्किलें आसान कर सकता है। नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य का नकारात्मक व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है। शांति से समाधान निकालें। अफवाहों की परवाह न करें और अपने काम में लगे रहें। सफलता मिलने पर यही लोग बाद में आपके पक्ष में आ जाएंगे।

व्यवसाय- बड़ी डील या आर्डर मिलने की संभावना है। लेकिन बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल सकता है। व्यवसायिक फैसलों में सहयोगियों और जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें। इससे सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ अधिक घनिष्ठता पारिवारिक माहौल खराब कर सकती है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से बचें। वायु विकार और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों के अनुभव और सुझाव मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे सही दिशा मिलेगी। विशेषकर महिलाएं अपने काम को बहुत अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ा सही मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- पुरानी कोई नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से रिश्तों में खटास आ सकती है। कोशिश करें कि इन बातों को मन पर हावी न होने दें। आज लेनदेन से जुड़े मामलों को टालना ही बेहतर रहेगा। अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेने से भी बचें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर भरपूर समय दें और अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली किसी के सामने जाहिर न करें, वरना कोई उसका फायदा उठा सकता है। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से अच्छे संबंध आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होंगे। लव- परिवार में चल रहे विवाद को बढ़ाने के बजाय समाधान निकालने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है। जोखिम वाले कामों में रुचि न लें। कान में दर्द की समस्या भी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *