14 मार्च का राशिफल: मेष राशि वालों को उलझे मामलो में राहत मिल सकती है, वृष और तुला राशि के लोगों को रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (14 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 मार्च, शनिवार को मेष राशि वालों को उलझे मामले में राहत मिल सकती है। वृष राशि वालों को अटका हुआ या किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मिथुन राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुडी योजना में तेजी आ सकती है।

तुला राशि वालों को रुका पैसा वापस मिल सकता है। धनु राशि के लोगों के काम अनुभवी लोगों की सलाह से आसान हो जाएंगे। मकर राशि वालों की वित्तीय योजना आगे बढ़ सकती है और रुके कामों में तेजी आएगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- किसी उलझे हुए मामले का समाधान मिलने से राहत रहेगी। भावुकता से ज्यादा बुद्धि और कार्यकुशलता का उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ समय व्यावहारिक और प्रभावशाली लोगों के साथ बिताने से आपके स्वभाव और सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। इससे आगे के फैसले भी ज्यादा मजबूत तरीके से ले पाएंगे। नेगेटिव- किसी मित्र या परिचित को पैसा उधार देना पड सकता है, लेकिन अपने बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपकी दिनचर्या में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि जल्दी ही सुधार के संकेत हैं, इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ मंदी का असर दिख सकता है। फिलहाल बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की मदद से एक महत्वपूर्ण बाधा दूर हो सकती है। जो लोग नया काम शुरू करने की कोशिश में हैं, उन्हें कोई उम्मीद की किरण दिख सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय लापरवाही बिल्कुल न करें और इलाज में ढिलाई न बरतें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। उधार दिया हुआ या अटका पैसा मिलने की अच्छी संभावना है। किसी भी फैसले को दिल की जगह दिमाग से लेना जरूरी रहेगा। इससे आप सही और गलत की बेहतर पहचान कर पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा, जिससे सम्मान भी बढेगा। नेगेटिव- रुपये-पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। धोखाधडी की आशंका बन सकती है। अपने ही मित्र किसी समय आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए बहुत सोच-समझकर व्यवहार करें। यह समय शांति और सतर्कता से बिताने का है।

व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कारोबार के विस्तार से जुडी योजनाओं को धीरे-धीरे जमीन पर उतारें। लेकिन शेयर, तेजी-मंदी या जोखिम वाले निवेश से बचें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। नौकरी में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद न रखें। लव- परिवार में आपसी सामंजस्य से सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जाने के लिए परिजनों से बात करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम और वातावरण को देखते हुए लापरवाही ठीक नहीं है। प्रदूषण और भीड-भाड वाली जगहों से बचना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक– 2

मिथुन – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति की सलाह या मदद से लाभ मिल सकता है, इसलिए अच्छे लोगों की बात ध्यान से सुनें। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुडी कोई योजना चल रही है, तो उसमें गति आ सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से दिनभर की थकान भी कम लगेगी और मन हल्का रहेगा। नेगेटिव- आपके विचारों में संकीर्णता या जिद की वजह से कुछ लोग असहज हो सकते हैं। समय के अनुसार व्यवहार में लचीलापन रखना जरूरी है। लोगों से मेलजोल करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, वरना अनावश्यक गलतफहमी बन सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय में सुधार के संकेत हैं। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन प्रतिद्वंद्वियों के बीच चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें। आफिशियल कामों को लेकर दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। धैर्य और संतुलन से प्रयास करेंगे, तो स्थिति संभल जाएगी। लव- अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता और समझ दोनों बढेंगी। स्वास्थ्य- भागदौड ज्यादा रहने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लेना भी उतना ही जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- समय के अनुसार काम पूरे होते जाएंगे, जिससे खुशी और संतोष मिलेगा। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे सुलझाना अपेक्षाकृत आसान रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार और वित्त से जुडे फैसले भी आपके पक्ष में रहेंगे। नेगेटिव- ग्रह स्थिति यह भी संकेत दे रही है कि अपने अंदर अहंकार और स्वार्थ जैसी भावना न आने दें। इस समय यात्रा को टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि उससे समय की बर्बादी ज्यादा हो सकती है। बच्चों का सही मार्गदर्शन करते रहना जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहयोगियों और स्टाफ पर पैनी नजर रखें। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना परेशानी में पड सकते हैं। पार्टनरशिप से जुडा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन उसे आगे बढाने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें। लव- घर के सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। हालात को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें, तभी घर का माहौल संभलेगा। स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहने से मानसिक सुकून मिलेगा। ध्यान और मेडिटेशन भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- बच्चों से जुडी किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में संतोष रहेगा। इससे आप बाकी गतिविधियों पर भी अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। आपकी समझ और बुद्धिमानी से परिवार से जुडा लिया गया कोई फैसला बहुत सकारात्मक साबित होगा। नेगेटिव- बाहरी लोगों को परखे बिना उन पर भरोसा न करें, क्योंकि उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। किसी खास काम में उम्मीद के मुताबिक नतीजा न मिलने से थोड़ी मायूसी भी रह सकती है। फिर भी धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। कुछ बाहरी अनुबंध आपके काम को गति देंगे। लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे, जिससे आगे लाभ मिलेगा। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी घनिष्ठता बढेगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर जैसा कार्यक्रम बन सकता है। आपसी मेलजोल से खुशी और हल्कापन दोनों मिलेगा। नेगेटिव- आर्थिक रूप से कुछ उलझनें आ सकती हैं, हालांकि आप उन्हें समय रहते सुलझा लेंगे। अपने जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाना आपके लिए परेशानी खडी कर सकता है। युवाओं की बेवजह भागदौड समय खराब कर सकती है।

व्यवसाय- अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को गोपनीय रखना जरूरी है। इस समय मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। आफिस में अव्यवस्था की वजह से प्रोजेक्ट पूरा करने में दिक्कत आ सकती है, इसलिए काम को व्यवस्थित रखें। लव- पति-पत्नी आपसी समझ से घर की सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखेंगे। बेवजह की मौज-मस्ती में समय खराब न करें। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कुछ काम दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर चर्चा होगी। रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुझान बढेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। नेगेटिव- जल्दबाजी और अधीरता से बचें, वरना आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं और उसका असर परिवार पर भी पड सकता है। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में समय खराब कर सकता है, जिससे नुकसान होने की आशंका है। पढाई या किसी खास विषय में भी परेशानी रह सकती है।

व्यवसाय- कारोबार से जुडी किसी भी योजना को अमल में लाने से पहले उससे जुडी पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। इस समय ज्यादा मेहनत और लगन की जरूरत है। सरकारी सेवा से जुडे लोग किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यवहार करते समय सतर्क रहें। लव- पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। लव पार्टनर के व्यवहार से कुछ चिंता हो सकती है, इसलिए बातों को समय रहते स्पष्ट करें। स्वास्थ्य- दर्द और थकान की वजह से कुछ असहजता रहेगी। उचित आराम लें और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह भी लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- आय के स्रोत बढेंगे। अपनी कार्यशैली और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रयासरत युवाओं को करियर से जुडी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास भी बढेगा। नेगेटिव- अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय रखना जरूरी है। आसपास हो रही गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपकी जिद किसी काम को बिगाड सकती है, इसलिए लचीला रवैया अपनाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यावसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। लेकिन नए काम के लिए अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाना होगा। किसी भी लेनदेन में कागजी प्रक्रिया जरूर पूरी करें। आफिस में बॉस और अधिकारियों से अच्छा तालमेल आपके लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। लव- घर की व्यवस्था को लेकर दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। योग और मेडिटेशन का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- किसी खास योजना को लागू करने से पहले अनुभवी लोगों की राय लेना आपकी मुश्किलों को आसान करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। सूझबूझ से आप किसी भी काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपकी रणनीति और आत्मविश्वास दोनों असरदार रहेंगे। नेगेटिव- बीती हुई कोई नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास ला सकती है। कोशिश करें कि पुरानी बातों को आज पर हावी न होने दें। किसी भी तरह के लेनदेन को आज टालना बेहतर रहेगा। अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेने से भी बचें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ बाधाएं बनी रह सकती हैं, इसलिए अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। विस्तार से जुडी योजनाओं पर अभी और विचार करने की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ बदलाव लाना जरूरी रहेगा। आफिशियल कामकाज सामान्य रूप से व्यवस्थित रहेगा। लव- आपसी सामंजस्य की कमी से घर में कुछ अशांति का माहौल बन सकता है। धैर्य और शांति रखें। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम बनाना संबंधों में मिठास लौटा सकता है। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से गैस, बदहजमी जैसी परेशानी हो सकती है। व्यायाम और मेडिटेशन जरूर करें। मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- इस समय वित्तीय मामलों पर खास ध्यान दें। आपकी कोई योजना साकार हो सकती है। रुके हुए कामों में प्रगति आएगी और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। मनोरंजक योजनाएं भी बनेंगी, जिससे मन हल्का रहेगा। नेगेटिव– रिश्तों में शक जैसी स्थिति को जगह न दें। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। किसी भी जोखिम भरे काम में दिलचस्पी लेने से परेशानी हो सकती है, और उसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ के सहयोग से कई रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। साथ ही मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव- मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। घर में सुखद और अनुशासित वातावरण बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। अपनी दवाइयों और दिनचर्या का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में ज्यादा अनुकूल रहेंगी। फाइनेंस से जुडी गतिविधियां बेहतर होंगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। राजनीति से जुडे लोगों को कोई खास उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- अपने निजी कामों पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखल देने से केवल समय खराब होगा। साथ ही ध्यान रखें कि आपके गुस्से और अहंकार की वजह से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी भी हो सकती है। संयम बहुत जरूरी रहेगा।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कडी प्रतिस्पर्धा रहेगी। किसी भी मीटिंग में बहसबाजी से बचना होगा। हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना जरूरी है। आय की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली की वजह से उच्च अधिकारियों की सराहना मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिल सकता है। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। आयुर्वेदिक इलाज या नियमित परहेज अपनाना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आज आपकी आर्थिक योजना से जुडा कोई लक्ष्य पूरा होने के करीब है। इसलिए मेहनत में बिल्कुल कमी न आने दें। किसी संबंधी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। महिलाएं व्यस्तता के बावजूद अपने निजी कामों के लिए समय निकाल लेंगी। नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों का मनोबल कम हो सकता है, इसलिए उनके साथ शांत और समझदारी से पेश आएं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।

व्यवसाय- कारोबार में लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुडी कोई बडी डील भी होने के संकेत हैं। होलसेल के काम में ज्यादा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। प्राइवेट सेक्टर से जुडे लोगों को अपना लक्ष्य समय पर पूरा करना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रह सकती है। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *