- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (10 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
10 मार्च, मंगलवार को कर्क राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और करियर से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी। सिंह राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। वृश्चिक राशि के लोगों को नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुंभ राशि वालों को नया एग्रीमेंट मिल सकता है, जिससे पद और प्रभाव दोनों बढ़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का समय है। धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में फायदा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- परिवार अथवा संतान से जुड़ी किसी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाएंगे। किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा और आप अपने विचारों को भी बेहतरीन तरीके से सबके सामने रख पाएंगे। यह दिन आपके लिए कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। नेगेटिव- किसी अशुभ समाचार के कारण मन कुछ उदास रह सकता है। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें, वरना आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। परिवार के रखरखाव से जुड़ी चीजों की खरीदारी में उम्मीद से ज्यादा खर्च होने की संभावना है।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े मामलों में किसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी पेशा लोगों को किसी विशेष प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था बनाए रखें, इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भावुकता भरे रहेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। इस समय धैर्य और संयम ही सबसे बड़ा उपचार है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
वृष – पॉजिटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति को धैर्य और शांति से सुलझाना आपको सफलता दिलाएगा। इस समय बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं। किरायेदारी से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है, तो उसका हल मिलने की संभावना है। मित्रों से भी मुलाकात होगी। नेगेटिव- अपने कार्यों को प्राथमिकता पर रखें, क्योंकि व्यस्तता के कारण आपके निजी काम रुक सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट आ सकती है, लेकिन मानसिक चिंता को अपने ऊपर हावी न होने दें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही टालना ही बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े सभी फैसले स्वयं लें। कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ नियम भी बनाने होंगे। मीडिया से जुड़े लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लेनदेन के मामलों में पारदर्शिता रखें। ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति या अधिकारी से विवाद की आशंका है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। प्रदूषण और ज्यादा भीड़भाड़ वाले माहौल से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवार की खुशहाली के लिए कुछ खर्च करना बेहतर रहेगा। निवेश से जुड़ी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी और यही निवेश आगे चलकर फायदा देगा। वरिष्ठ लोगों का सानिध्य भी बना रहेगा। नेगेटिव- युवाओं को ठोस योजना के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि बहुत ज्यादा अनुशासन थोपने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें।
व्यवसाय- कारोबार में किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय रखें और किसी से भी साझा न करें। कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों का गलत फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरी में मनमाफिक काम न मिलने से कुछ तनाव रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर जैसे कार्यक्रम संबंधों में मधुरता लाएंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और भागदौड़ के कारण ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। शरीर को पर्याप्त आराम देना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ओरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
कर्क – पॉजिटिव- सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। व्यक्तिगत और करियर से जुड़ी दिक्कतें हल होती नजर आएंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नेगेटिव- आज छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना भी आपके स्वभाव में रहेगा। बहुत ज्यादा जल्दबाजी के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। यह समय धैर्य और संयम से बिताने का है। काम के बोझ की वजह से थकान हावी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता साबित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फाइनेंस से जुड़े लेनदेन में सावधानी रखें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों के कारण अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। लव- घर का वातावरण संतुलित और खुशनुमा बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। इसलिए कुछ समय घर-परिवार की देखभाल में भी लगाएं। प्रेम संबंधों में स्थायित्व रहेगा। स्वास्थ्य- बदन दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- आज अधिकतर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें, इससे उनके काम भी बेहतर होंगे। नेगेटिव- अपनी योजनाओं को लागू करने से पहले एक बार फिर उन पर विचार कर लें। परेशानी आने पर वरिष्ठ लोगों की सलाह लेने से बचें नहीं। नकारात्मक विचार आपके कामों में बाधा डाल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े कामों में अधिक मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- वर्तमान कारोबार में चल रहे कामों पर बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है, क्योंकि निकट भविष्य में बहुत लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। सरकारी सेवा में लगे लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। किसी अनचाही जगह पर भी काम करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आमोद-प्रमोद में भी अच्छा समय बीतेगा। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी बनी हुई है। दिन की शुरुआत से ही जरूरी काम आपको व्यस्त रखेंगे और कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलने से आपकी प्रगति की राह और मजबूत होगी। नेगेटिव- किसी भी यात्रा के दौरान बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ न कुछ परेशानी आ सकती है। अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें, वरना उन्हें लागू करने में दिक्कत हो सकती है। घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की बजाय व्यवस्थित करने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि इस समय कोई नया काम या योजना सफल नहीं रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है। कारोबारी नजरिये से यह समय धैर्य और संयम के साथ बिताने का है। लव- दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें और आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- परिवार और व्यवसाय में अच्छा तालमेल बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। किसी खास लक्ष्य को पाने के लिए किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आप अपने दायित्व अच्छी तरह निभा पाएंगे। नेगेटिव- पुरानी बातों को लेकर तनाव न लें, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में कमी आने से चिंता हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की बेवजह आलोचना से मन आहत होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय और नौकरी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लें। व्यापार में नवीनीकरण या बदलाव से जुड़े कुछ ठोस निर्णय सफल रहेंगे। लेकिन वित्तीय मामलों को नजरअंदाज न करें। किसी ऑफिसियल टूर पर जाना पड़ सकता है। लव- परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या का शांतिपूर्वक समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- अधिक थकान के कारण कमर और पैरों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर खास ध्यान दें। भाग्यशाली रंग– ओरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी भी स्थिति में परिपक्वता और गंभीरता बनाए रखना आपके व्यक्तित्व को और निखारेगा। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता से हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। ध्यान रखें कि अपने विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा व्यवहारिक स्वार्थ भी जरूरी होता है। नेगेटिव- मित्रों या रिश्तेदारों से बातचीत के दौरान कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। अपने स्वभाव को सहज और संयमित रखें। आय की तुलना में खर्च बढ़ेंगे, इसलिए पैसा सोच-समझकर लगाएं। शॉपिंग और मार्केटिंग जैसी गतिविधियों को जितना हो सके टालें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उसके उचित परिणाम भी मिलेंगे। सरकारी मामलों को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत भी हो सकती है। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में इगो का असर घर के माहौल को खराब कर सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाए रखेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई प्रक्रिया चल रही है, तो उससे संबंधित फैसला लेने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। युवा सफलता पाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। फाइनेंस से जुड़ी समस्या का भी हल हो सकता है। नेगेटिव- हर बात में नफा-नुकसान देखने की बजाय रिश्तों की मिठास बनाए रखने पर भी ध्यान दें। निजी संबंधों को लेकर मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, जिन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहें।
व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी और गतिविधियां भी बेहतर तरीके से चलती रहेंगी। फिलहाल व्यवसाय या किसी भी ऑफिसियल यात्रा को टालना ठीक रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोग अतिरिक्त कार्यभार के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। लव- वैवाहिक संबंध मधुर बनाए रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। उचित आराम लें। बदन दर्द और थकान महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- अधूरे पड़े कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। आपका संतुलित व्यवहार शुभ-अशुभ हर स्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा और सकारात्मक परिणाम देगा। किसी गुरु समान व्यक्ति के सानिध्य में रहना मानसिक शांति देगा। नेगेटिव- परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन में ही लें। यह समय धैर्य और संयम से बिताने का है। फाइनेंस से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर ध्यान दें। किसी करीबी को उधार भी देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी पार्टियों के साथ संबंध और मधुर करने की जरूरत है। कार्यप्रणाली को गोपनीय रखें, वरना आपके काम का फायदा कोई और उठा सकता है। ऑफिस में कामकाज के दौरान किसी सहयोगी से नोकझोंक हो सकती है। उच्च अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। मनोरंजन और गेट-टुगेदर से जुड़े कार्यक्रम भी बनेंगे। स्वास्थ्य- मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें। बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें, वरना इसका असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- एक नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार से मिल जाएगा। आपके भीतर आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है। नेगेटिव- कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी, लेकिन थोड़ी सावधानी से आप परेशानियों से बच जाएंगे। अगर कोई मुकदमे से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत मुद्दे को बहुत धैर्य से सुलझाना होगा।
व्यवसाय- फिलहाल व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग बना रहेगा। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही होगी। नौकरी में कोई नया अनुबंध मिलने से आपका पद भी बढ़ सकता है। लव- आपकी किसी जिद या बात के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। अपने स्वभाव में गंभीरता लाएं और परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें। स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। गिरने या वाहन से चोट लगने जैसी आशंका है। सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, लेकिन आपके प्रयासों से परिस्थितियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। इस समय स्थान परिवर्तन के अच्छे योग बने हुए हैं। इच्छुक लोग गंभीरता से इस पर विचार कर सकते हैं। किसी व्यक्तिगत समस्या में मित्र से मिली मदद आपके लिए संजीवनी का काम करेगी। नेगेटिव- समय का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि तय समय पर काम पूरा करने से परिणाम भी अनुकूल मिलेंगे। दिन के बाद के हिस्से में किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव की आशंका है। घर की अव्यवस्था के कारण बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा आ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में भविष्य की किसी योजना को लेकर विचार होगा। समय के अनुसार बदलाव करने के लिए नए प्रयोग करना जरूरी है। अगर प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में निवेश का विचार है, तो पहले उसका अच्छी तरह अध्ययन करें। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य- थकान और बुखार जैसी परेशानी रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
.
