- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (1 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
1 मार्च, रविवार को मेष राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। इस राशि के सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को नौकरी बदलने का मौका मिलेगा। धनु राशि वालों के बिजनेस में पुरानी दिक्कतें सुलझेंगी।

मेष – पॉजिटिव- दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनी क्षमता और योग्यता से किसी मुश्किल काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मानसिक और आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। संबंधियों से मेल-मुलाकात का मौका मिले, तो उसे टालें नहीं। ऐसे संपर्क आगे चलकर भी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। नेगेटिव- कोई भी फैसला बहुत प्रैक्टिकल होकर लें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में बनाए रखें। ज्यादा गुस्सा और जल्दबाजी बनते कामों में रुकावट डाल सकती है। इस समय खर्च भी अधिक रह सकता है। सुख-सुविधा से जुडी चीजों पर बड़ा खर्च होने के योग हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कोई कारोबारी यात्रा संभव है और वह आपके लिए फायदेमंद भी रहेगी। मार्केट में आपकी मेहनत और योग्यता के कारण कुछ नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। हालांकि इनका फायदा धीरे-धीरे सामने आएगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से कहा-सुनी की आशंका है, इसलिए अपने व्यवहार में संयम रखें। लव- बाहरी लोगों का दखल घर की व्यवस्था में परेशानी पैदा कर सकता है। आपकी समझदारी और संतुलित व्यवहार से घर का माहौल मधुर बना रहेगा। स्वास्थ्य- मौसम के असर से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन और बेहतर बना सकती है। कुछ नए विचारों के साथ आपका कोई खास काम शुरू हो सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। मन के अनुसार कोई काम बनने से मानसिक शांति और संतोष बना रहेगा। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें और हल्की परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा। इसलिए चिंता न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। रिश्तों के बीच अहंकार का टकराव नुकसानदेह रहेगा और माहौल बिगाड़ सकता है।
व्यवसाय- इस समय सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में अपने सहयोगियों की बातों में आकर भ्रमित न हों। अपनी कार्य क्षमता और समझ पर भरोसा रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे और जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा और सीमाओं का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की परेशानी बढ़े तो बिल्कुल लापरवाही न करें। स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का सही पालन करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- आज दिन भर आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और विपरीत हालात में भी आप समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। आय के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है, जिससे मन को सुकून मिलेगा। नेगेटिव- आज किसी से ऐसा वादा न करें जिसे निभाना बाद में आपके लिए मुश्किल बन जाए। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की वजह से दिनचर्या कुछ बिगड़ सकती है। बच्चों की गलती को गुस्से से नहीं, बल्कि शांतिपूर्वक समझाकर सुधारने का प्रयास करें।
व्यवसाय- अपनी निजी परेशानियों को कामकाज पर हावी न होने दें। नहीं तो इसका असर व्यवसाय की व्यवस्था और कार्यप्रणाली दोनों पर पड़ेगा। घबराने के बजाय हिम्मत और साहस से काम लें। उच्च अधिकारियों और संपर्क सूत्रों की मदद से समस्याओं को काफी हद तक सुलझाया जा सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह तक पहुंचाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें। हल्का, गरम और सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों का प्रभाव और पराक्रम बढ़ेगा। नए-नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल में आपका मुख्य सहयोग रहेगा। फाइनेंस से जुडी कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है, जिससे राहत मिलेगी। नेगेटिव- इस समय की गई यात्रा का मनचाहा फायदा नहीं मिलेगा। बेहतर होगा कि अभी अपने मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। अपनी कमियों को पहचानकर उन पर काबू पाने की कोशिश करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध मिल सकते हैं। लेकिन उन्हें लागू करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। पार्टनर के साथ चल रहे विवाद और गलतफहमी खत्म हो सकती है, जिससे संबंध फिर मधुर बनेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं। लव- वैवाहिक संबंधों में पहले से चल रहा तनाव बढ़ सकता है। इस समय बहुत धैर्य, समझदारी और शांत व्यवहार की जरूरत होगी। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। आराम करें और हल्का व्यायाम भी जरूरी रूप से करते रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- किसी मित्र के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। साथ ही अपने काम का बोझ संभालने के लिए आपको कोई अच्छा तरीका भी मिल जाएगा। इससे आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर कहीं प्रॉपर्टी में निवेश की योजना है, तो उस पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव- युवा वर्ग गलत आदतों और गलत संगति से दूरी बनाए रखे। नहीं तो इसका असर आपकी कार्य क्षमता और छवि दोनों पर पड़ेगा। कभी-कभी काम का ज्यादा दबाव स्वभाव में चिडचिडापन ला सकता है। अपने काम बांटना सीखें और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुडी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि कारोबार में उम्मीद के अनुसार सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कोई ऑफिसियल यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जो फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार के साथ मौज-मस्ती में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव की वजह से कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन आपके लिए सबसे अच्छा उपाय रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा, लेकिन आज आपकी कोई पुरानी योजना साकार रूप ले सकती है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय जरूर दें। इससे मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर सकारात्मकता बनी रहेगी। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में अपना आपा न खोएं। हर समस्या को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। खासकर बच्चों के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। किसी मित्र की सलाह इस समय आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
व्यवसाय- कर्मचारियों और सहयोगियों पर आपका भरोसा और अच्छा व्यवहार उनकी कार्य क्षमता बढ़ाएगा। तरक्की के शुभ अवसर सामने आ सकते हैं। सरकारी नौकरी में कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसमें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़े। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में उलझकर अपने करियर से खिलवाड़ न करें। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें और पूरा आराम भी लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें। इससे आप अस्त-व्यस्त दिनचर्या को भी व्यवस्थित कर पाएंगे। अगर कहीं पूंजी निवेश करने की योजना है, तो उस पर जल्दी अमल करना लाभदायक रहेगा। घर के कामों में भी सुखद समय बीतेगा। नेगेटिव- पारिवारिक वाद-विवाद को समय रहते सुलझा लेना बेहतर रहेगा। एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान दें। कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक कामों के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में व्यवस्था बनाए रखने में आप सक्षम रहेंगे। लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को यदि नौकरी बदलने का अवसर मिले, तो उसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। यह आगे आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। लव- तनाव और चिंता का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। लेकिन जीवनसाथी और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच नियमित रूप से करवाते रहें। इलाज में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपको किसी पुरानी उलझन से राहत मिलने वाली है। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग मददगार साबित होगा। कुछ समय अकेले बैठकर चिंतन करें, आपको कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बच्चों की प्रगति देखकर संतोष और खुशी मिलेगी। नेगेटिव- निजी कामों को लेकर बहुत भाग-दौड रह सकती है। घर में जरूरत से ज्यादा अनुशासन रखना परिवार के लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अत्यधिक व्यस्तता के कारण नई गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि कारोबार को मजबूत करने के लिए लोन लेने की योजना है, तो दस्तावेज और शर्तें अच्छी तरह समझ लें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को सुलझाने के लिए उच्च अधिकारियों की मदद लेना लाभदायक रहेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- युवाओं को आज अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिल सकता है, इसलिए प्रयासों में ढिलाई न आने दें। आपका संतुलित और सामंजस्यपूर्ण व्यवहार घर और काम दोनों जगह व्यवस्था बनाए रखेगा। घर की देखभाल से जुडे कामों में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में ऐसा खर्च सामने आ सकता है जिस पर कटौती करना मुश्किल होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। उनके साथ समय बिताएं और दोस्ताना व्यवहार रखें। फिलहाल अनावश्यक यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। इससे आप निश्चिंत होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। लेकिन कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुडी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। लव- घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करने से आपको फायदा मिलेगा। टेक्निकल एजुकेशन से जुडे विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ सकारात्मक उम्मीद नजर आएगी। नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने रहें और दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। आपकी तरक्की देखकर कुछ लोग जलन महसूस कर सकते हैं। इन बातों को नजरअंदाज करें और अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखें, ताकि आपकी साख पर असर न पड़े।
व्यवसाय- व्यवसाय में सक्रियता बनाए रखना बहुत जरूरी है। लापरवाही की वजह से बीच-बीच में रुकावटें आएंगी और आर्डर पूरा करने में देर हो सकती है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है, इसलिए सावधानी से काम लें। लव- परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा। स्वास्थ्य- साफ-सफाई का ध्यान रखें और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है, इसलिए समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है, जिससे मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। समय आपके लिए नई उपलब्धियां तैयार कर रहा है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। भविष्य की किसी योजना को लेकर आपका फैसला सकारात्मक रहेगा। नेगेटिव- कोई भी काम करते समय विवेक और धैर्य जरूरी है। भावनाओं में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े कागजों में लापरवाही न करें, वरना मुसीबत आ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आय का कोई नया स्रोत शुरू हो सकता है। स्टाफ के किसी सदस्य की लापरवाही से नुकसान की आशंका भी है। फिर भी धैर्य और समझदारी से काम लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत महसूस होगी। लव- परिवार के साथ समय बिताने से आप ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और वायु बढ़ाने वाले खानपान से बचें। गैस और एसिडिटी की वजह से जोड़ों और टांगों में दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज दिन का बड़ा हिस्सा मनोरंजक गतिविधियों में बीत सकता है। आपको अपने कामों के मन के अनुसार परिणाम मिलेंगे। इससे आत्मविश्वास और आत्मबल दोनों बढ़ेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी से व्यक्तिगत कारणों की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की संगति और गतिविधियों पर नजर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी नए निवेश को अभी टालना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत सावधानी से काम करें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा काफी तेज रहेगी। मार्केट में रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को आज अतिरिक्त काम संभालना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंध सकारात्मक और मर्यादापूर्ण बने रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
.
