- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (5 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
5 फरवरी, गुरुवार को मेष राशि वालों की लंबे समय से रुकी खरीदारी या जरूरी व्यवस्था आगे बढ़ सकती है। वृष राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों का रुका काम फिर से शुरू होने के संकेत है। इनकम में सुधार और फायदा भी होगा। धनु राशि वालों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। मकर राशि वालों के कामकाज की व्यवस्था मजबूत होगीद। लक्ष्य पूरे होने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- किसी खास वस्तु की खरीदारी का लंबे समय से इंतजार है, तो आज इंतजार खत्म हो सकता है। बाकी काम भी व्यवस्थित रहेंगे, बस उन्हें योजना बनाकर करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा। नेगेटिव- अपने संपर्क कमजोर न पड़ने दें और दायरा बढ़ाएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की सहमति लेना जरूरी है, इससे बेहतर सलाह भी मिलेगी। युवा किसी प्रयास में असफलता मिलने पर तनाव लेने की बजाय फिर से कोशिश करें।
व्यवसाय- समय कुछ चुनौतियों वाला है। तनाव लेने से नुकसान आपका ही होगा। आज कारोबार में कोई भी जोखिम न लें और न ही नए काम की शुरुआत करें। दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा। प्रेम साथी को छोटा-सा उपहार देना रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- खुद के प्रति लापरवाही से सिरदर्द और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
वृष – पॉजिटिव- समय का उचित प्रबंधन करें और जरूरी कामों को प्राथमिकता पर रखें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कोई व्यक्तिगत काम रुका है, तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। नेगेटिव- कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना जरूरी है। गुस्सा और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। इस समय निवेश न करें। ऑफिस का काम घर पर भी करने से मन में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
व्यवसाय- कोई नया काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी लें और फिर सूझबूझ से तुरंत कदम उठाएं। प्रचार, ग्राहक संपर्क और भुगतान वसूली जैसे कामों पर ध्यान रखें। जनसंपर्क आपके लिए कारोबार के नए अवसर बना सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। युवाओं की मित्रता में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- मेहनत और थकान से शारीरिक व मानसिक ऊर्जा कम महसूस हो सकती है। व्यस्त समय में भी थोड़ा वक्त ध्यान और योग के लिए निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है, इसका भरपूर फायदा उठाएं। रुके हुए काम मन मुताबिक तरीके से पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा। कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो आज सुलझ सकता है। घर बदलने या बदलाव की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है। नेगेटिव- किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। अपनी जरूरी और कीमती चीजें संभालकर रखें। घर में छोटी बात पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए क्रोध से बचें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में देने से मन शांत रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में रुका काम फिर से शुरू होने से आय बढ़ेगी। पार्टनरशिप में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी काम में सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी। साथ ही अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर मनमुटाव हो सकता है। मनोरंजन और खरीदारी के लिए समय निकालने से रिश्ते मधुर होंगे। स्वास्थ्य- थकान और तनाव से सिरदर्द व माइग्रेन बढ़ सकता है। अपनी मानसिक स्थिति पर नजर रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- किसी पुराने निवेश से आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। परिवार के भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा होगी और बेहतर समाधान भी निकलेंगे। युवाओं को किसी के सहयोग से लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। धार्मिक कामों में भी रुचि रहेगी। नेगेटिव- आसपास के माहौल से जुड़ी समस्याएं तनाव दे सकती हैं। यह समय धैर्य रखने का है। विवादित मामलों पर बहस से बचें। याद रखें, मान-सम्मान पाने के लिए दूसरों का मान-सम्मान करना भी जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे, इसलिए थकान कम महसूस होगी। मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना मिल सकती है। सरकारी मामलों में कोई जोखिम न लें, वरना जांच जैसी स्थिति बन सकती है। लव- पति-पत्नी के सहयोग से घर का माहौल सुखद रहेगा। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- बदहजमी और एसिडिटी से राहत के लिए संतुलित भोजन करें। जरूरत हो तो आयुर्वेद का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह – पॉजिटिव- कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की संभावना है। इससे मन में संतोष रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेंगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय न लें। कोई सपना अधूरा रहने से मन उदास हो सकता है। किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
व्यवसाय- निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। लव- घर और काम, दोनों जगह तालमेल बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम साथी का अपमान न करें। स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में मन पर नियंत्रण रखें। तनाव से सिरदर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- आज कोई मनचाहा काम पूरा होने की संभावना है। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़े कार्यों में योगदान रहेगा और पहचान बढ़ेगी। खासतौर पर महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा। नेगेटिव- खुद को विवादों से दूर रखें, वरना मानसिक सुकून प्रभावित होगा। फिजूलखर्ची से बचें। परिवारजनों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन थोपना उन्हें परेशान कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। प्रचार और संपर्क से जुड़े कामों पर ध्यान देना लाभ देगा। जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। मेंटेनेंस से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। ऑफिस की राजनीति परेशान कर सकती है। लव- पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में बदनामी जैसी स्थिति की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। व्यायाम और नियमित टहलना लाभ देगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
तुला – पॉजिटिव- कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, इससे कई समस्याओं से बचेंगे। कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है और लंबे समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व की कोई सकारात्मक बात लोगों के सामने आएगी। नेगेटिव- आज अपने मन की बातें हर किसी से साझा न करें, वरना बाधा आ सकती है। परेशानी आने पर वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से सलाह लेने में हिचकें नहीं। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- अधिकतर काम सही तरीके से बनते जाएंगे। विदेश से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग जल्दबाजी में निर्णय न लें। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर गंभीर रहेंगे। बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य- काम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को जोड़ों में दर्द और स्त्रीजन्य समस्याओं से परेशानी हो सकती है। खानपान को लेकर सजग रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक – पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। फोन या मेल-मिलाप से हालचाल पूछना संबंधों को मजबूत करेगा। दिनचर्या की स्पष्ट रूपरेखा बनाएं। व्यवस्थित रहने से काम समय पर पूरे होंगे। नेगेटिव- भूमि के खरीद-फरोख्त से जुड़े कामों में बहुत सावधानी रखें। छोटी सी गलती नुकसान करा सकती है। महिलाएं ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। रिश्ते निभाने के लिए जरूरत पड़े तो थोड़ा झुकना भी ठीक रहेगा।
व्यवसाय- कामकाज को व्यवस्थित रखें और मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान दें, वरना कुछ ऑर्डर रद्द हो सकते हैं। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- असंतुलित भोजन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गैस और वात से जुड़ी परेशानी, जैसे जोड़ों में दर्द, रह सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार और कारोबार के बीच अच्छा तालमेल बना पाएंगे। व्यस्तता के बावजूद काम सहज तरीके से पूरे होते जाएंगे। चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका सामना करेंगे, तो समाधान जरूर मिलेगा। नेगेटिव- कभी-कभी लगेगा कि कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा रहे हैं। मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। भावुकता हावी न होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है।
व्यवसाय- लेन-देन में कुछ न कुछ दिक्कत बनी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना सही रहेगा। बाजार से जुड़ी अतिरिक्त गतिविधियों पर भी ध्यान देना पड़ेगा। नौकरी में वित्त से जुड़े कामों में सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता के कारण घर की कुछ जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा पाएंगे। स्वास्थ्य- गला खराब, खांसी और जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक इलाज लाभ देगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कई गतिविधियों में आपका प्रभाव दिखेगा। कुछ लोग काम में बाधा डाल सकते हैं, लेकिन आप परवाह किए बिना अपने लक्ष्य पर लगे रहें, सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी समस्या में घबराने की बजाय समाधान खोजें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन व्यथित रहेगा। खुद को संभालने के लिए ध्यान करें।
व्यवसाय- कामकाज की व्यवस्था अच्छी और शांतिपूर्ण रहेगी। स्टाफ व कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। आयात-निर्यात के कारोबार में अपनी क्षमता से ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल करेंगे, प्रयास बनाए रखें। लव- दांपत्य जीवन में नजदीकियां रहेंगी। संतान के करियर से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और मधुमेह वाले लोग लापरवाही न करें। नियमित जांच कराएं और इलाज जारी रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- किसी उलझन को सुलझाने में शुभचिंतकों की मदद कारगर रहेगी। आत्मविश्वास और योग्यता से घर का माहौल सकारात्मक बना पाएंगे। युवा भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे, अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अधिक सहायक रहेगा। नेगेटिव- समय के अनुसार खुद को ढालें, पुरानी बातों पर अड़ें नहीं। संतान की गतिविधियों व संगति पर नजर रखना जरूरी है। मित्रों से संबंध मधुर रखें। वाहन या महंगे उपकरण के खराब होने से खर्च बढ़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार की किसी योजना को आगे बढ़ाने का अनुकूल समय है। संपर्क मजबूत करने और बाजार के कामों पर ध्यान दें। बाहरी स्रोतों से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा, अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रहेगा। प्रेम साथी के लिए समय निकालेंगे, तो नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- पेट से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। स्वच्छता रखें और तनाव व बाहर का खाना कम करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2
मीन – पॉजिटिव- सपनों और कल्पनाओं को साकार करने का अच्छा समय है। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। कई परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से रिश्तों में फिर से मधुरता आएगी। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में धैर्य खोना ठीक नहीं है। कोई लक्ष्य नजरों से ओझल हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। युवाओं का अधिक समय मौज-मस्ती में बीत सकता है, जो ठीक नहीं है।
व्यवसाय- स्टाफ के बीच तालमेल बनाए रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। शांत तरीके से व्यवस्था संभालें। कामकाजी महिलाओं को काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई हो सकती है। सरकारी सेवा में लोगों को अपनी कार्यशैली के कारण सराहना मिलेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और जांच जरूर कराएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
.