26 फरवरी का राशिफल: वृष राशि वालों को करियर में खुशखबरी मिलेगी, तुला राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और इनकम सुधारने के मौके मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (26 February 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 फरवरी, गुरुवार को मेष राशि वालों को मेहनत का फायदा और नए काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। वृष राशि वालों को करियर से जुड़ी खुशखबरी और काम में नई संभावना मिल सकती है। तुला राशि वालों के रुके काम और इनकम में सुधार के मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों को अटका पैसा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- आज अपने किसी काम में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपकी उपलब्धियां लोगों की नजर में आएंगी। इन्हें लंबे समय तक बनाए रखने के लिए स्वभाव में सौम्यता, विनम्रता और संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। नेगेटिव- बातचीत के दौरान कठोर या अनुचित शब्दों का प्रयोग बिल्कुल न करें। आज धैर्य और संयम से काम लेना ही समझदारी होगी। फालतू खर्चों पर रोक लगाएं। विद्यार्थी अपने खाली समय को बेकार की बातों में लगाने के बजाय ज्ञान और अभ्यास में लगाएं।

व्यवसाय- नई योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व्यावसायिक तरक्की में मदद करेगा। आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। हालांकि पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता बनाए रखें, वरना गलतफहमी बन सकती है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी से घर में हल्का तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य- आपकी संयमित दिनचर्या आपको निरोग रखने में मदद करेगी। फिर भी योग और व्यायाम को रोज की दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- मन मुताबिक कोई काम बनने से आप फिर से ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- गुस्से में आकर नियंत्रण खोना आपको परेशानी में डाल सकता है। अनावश्यक खर्च बने रहेंगे, इसलिए सावधानी रखें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कुछ समय आध्यात्मिक स्थान पर जरूर बिताएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में नई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन शुरुआत में परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं। मेहनत और कार्य क्षमता में कमी न आने दें। व्यवसाय बढ़ाने के लिए सफल लोगों से मार्गदर्शन लेना लाभ देगा। ऑफिस में कोई खास प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को समझदारी से सुलझा पाएंगे। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक कामों में समय दें। नियमित और व्यवस्थित दिनचर्या आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- अपने आसपास की परिस्थितियों को सकारात्मक नजरिए से समझना आपको और प्रभावशाली बनाएगा। कई कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन उनके परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता कम होगी और राहत महसूस होगी। नेगेटिव- निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अभी और सोच-विचार कर लें। पड़ोसियों के साथ बेकार के विवाद से दूर रहें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपके मान-सम्मान को नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम पर ही ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में इस समय जिम्मेदारियां निभाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विरोधी लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए हर निर्णय बहुत सोच-समझकर लें। सरकारी नौकरी वालों को कोई अच्छा कार्यभार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में सुखद माहौल रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी या मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- मौसम के असर से बचाव करना जरूरी है। इंफेक्शन या एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति और योगदान जरूर रखें। इससे आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी और मन हल्का रहेगा। नेगेटिव- कुछ रुकावटें बनी रह सकती हैं, जिससे तनाव हो सकता है। आय के साधन सीमित रहेंगे और खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े काम सामान्य रूप से पूरे होते जाएंगे। अभी बहुत अधिक मुनाफे की उम्मीद न करें। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। बाहरी संपर्कों से नया काम मिलने की संभावना बन रही है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर शांति से सुलझाएं। स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचाव रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- निवेश संबंधी संभावनाओं को आगे बढ़ाना लाभदायक रहेगा। आज जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आपके कई काम मनमाफिक पूरे हो सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ काम भी शुरू हो सकता है। नेगेटिव- रोजमर्रा के उपयोग की कोई वस्तु खराब होने से मरम्मत में खर्च हो सकता है। इसके कारण निजी खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अपरिचित लोगों से अपनी निजी बातें साझा न करें, वरना कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है।

व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां मनमाफिक चलती रहेंगी और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने करियर को लेकर सजग रहेंगी। ऑफिस में लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। युवा वर्ग ध्यान रखे कि किसी विपरीत लिंगी मित्र से अधिक मेलजोल आपकी छवि को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। संभव हो तो आज वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- यदि किसी जरूरी काम से यात्रा करनी है, तो उससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। ऑनलाइन माध्यम से नई तकनीक या हुनर सीखने के लिए समय अच्छा है। इससे आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। युवाओं को किसी सफलता से उत्साह मिलेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी और अति उत्साह में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। इसका असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। अपने लक्ष्य पर पैनी नजर रखें। संतान के मार्गदर्शन में भी अपना सहयोग देना जरूरी है।

व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आर्थिक दबाव भी आ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी और अच्छे व्यवहार से स्थिति संभाल लेंगे। रिटेल व्यवसाय से जुड़े लोग ग्राहकों से संबंध खराब न होने दें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। लव- घर-परिवार के रखरखाव में आपका विशेष योगदान रहेगा। परिवार को छोटे उपहार देना आपसी संबंधों में खुशहाली बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या फिर उभर सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। योग और व्यायाम के लिए समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- आज किसी दीर्घकालिक योजना पर गंभीर विचार होगा। विपरीत परिस्थिति में अचानक किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है, जिससे कई समस्याओं से राहत मिलेगी। पॉलिसी या सुरक्षित निवेश के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी मानहानि या अपमान का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि खुद को अपने कामों में ही व्यस्त रखें। विद्यार्थी सोशल मीडिया और व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर फोकस करें।

व्यवसाय- कारोबारी हालात में अब सुधार दिखाई देगा। काम मनमाफिक बनने लगेंगे और आय की स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में सहकर्मियों की ईर्ष्या से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लव- किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर में नकारात्मक माहौल बन सकता है। परिवार के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप कम से कम रखें। स्वास्थ्य- पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है। लीवर को आराम देने के लिए हल्का और सादा भोजन लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- आसपास के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को योजनाबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करें। यदि घर में सुधार या बदलाव की योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का ध्यान रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नेगेटिव- पुराने विवाद या झगड़े फिर उभर सकते हैं। खासकर पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा न करें। कोर्ट केस से जुड़े काम आज टालना बेहतर रहेगा। अधिक लाभ के लालच में किसी की बातों में न आएं।

व्यवसाय- व्यावसायिक कामों में कुछ असमंजस रह सकता है। इसलिए सहयोगियों और घर के अनुभवी लोगों की सलाह को महत्व दें। पार्टनरशिप वाले काम में पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा लोगों को जल्द मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। लव- पारिवारिक कामों में अपना योगदान जरूर दें और जीवनसाथी से विवाद से बचें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- अधिक सोचने और तनाव लेने से सिरदर्द और पेट की समस्या बढ़ सकती है। व्यावहारिक बनें और फालतू बातों को नजरअंदाज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव-संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। मौज-मस्ती में खर्च अधिक हो सकता है, लेकिन परिवार की खुशी आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। कठिन कामों को भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे। नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

व्यवसाय- कामकाज को आप गंभीरता और समझदारी से करेंगे। ध्यान रखें कि आपके ट्रेड सीक्रेट कहीं लीक न हों। पार्टनरशिप वाले कारोबार पर नजर रखें, धोखे की आशंका बन सकती है। लव- परिवार या मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान के कारण पेट खराब हो सकता है। कुछ समय हल्का और सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- सकारात्मक लोगों से मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आपकी सोच में अच्छा बदलाव आएगा। कुछ नया सीखने और बेहतर करने की मजबूत इच्छा जागेगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू और करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। नेगेटिव- अपनी वस्तुओं की संभाल स्वयं करें। लेनदेन के मामलों में किसी पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने पर मन चिंतित रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में डर भी बना रह सकता है।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण व्यवसाय में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कहीं से अटका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही ऑफिस यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- घर-परिवार में व्यवहार संयमित रखें, क्योंकि रुखेपन से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। फिर भी व्यायाम और योग को रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- परिणाम की चिंता किए बिना मेहनत करते रहें, क्योंकि कर्म से ही भाग्य मजबूत होता है। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर अधिक सक्रिय और गंभीर रहेंगे, जिससे उपलब्धि मिलने के योग बनेंगे। नेगेटिव- बेकार के विवाद से बचने के लिए अपने जज्बातों पर नियंत्रण रखें। अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम न लें, नहीं तो आपके जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। “ना” कहना सीखें। फिलहाल किसी भी तरह का लेनदेन टालना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी प्रोजेक्ट पर अपनी योग्यता दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा और आप सफल भी होंगे। प्रभावशाली व्यवसायियों से संपर्क बनेंगे, जो आगे लाभ दे सकते हैं। पार्टनरशिप वाले काम में किसी बात पर बहस हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की जिम्मेदारियों को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से गैस और पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन लाभ देगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- समय अनुकूल है, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लें। आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की दिशा में अच्छा काम करेंगे और सफलता भी मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। नेगेटिव- किसी काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से मन दुखी हो सकता है। धैर्य और शांति बनाए रखें। गुस्से और कठोर शब्दों से अपनी समस्याएं खुद न बढ़ाएं। अच्छी बात यह है कि असफलता के बाद भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे और दोबारा प्रयास करेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में नई योजनाएं और चुनौतियां आपको उत्साहित करेंगी। आप काम को लगन और ऊर्जा से पूरा करने का प्रयास करेंगे। ध्यान रखें कि अपनी योजनाएं अपने तक सीमित रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। फिलहाल प्रेम संबंधों में बहुत अधिक उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य- चोट या दुर्घटना जैसी स्थिति बनने की आशंका है। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *