4 अप्रैल का राशिफल: कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी में फायदा, वृश्चिक राशि वालों को किस्मत का साथ और तुला राशि वालों को नए मौके मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (4 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 अप्रैल, शनिवार को मिथुन राशि वालों के आर्थिक लक्ष्य पूरे होने के संकेत हैं। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी और कामकाज में फायदा मिल सकता है। सिंह राशि वालों को मेहनत के पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे। तुला राशि वालों को नए अवसर और जिम्मेदारियां मिलेंगी।

वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का साथ और नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों को बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मकर राशि वालों को यात्रा से फायदा होगा। कुंभ राशि वालों के काम समय पर पूरे होंगे। बाकी राशियों पर दिन का असर मिला-जुला रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- संतान पक्ष को कोई उपलब्धि हासिल होने से सुकून और खुशी मिलेगी। इस खुशी को इंजॉय करने के लिए परिवार के साथ कोई घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है। अगर रिश्तों में कोई गलतफहमी चल रही है, तो समय रहते उसे सुलझाने से संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। नेगेटिव- विद्यार्थी सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें। पड़ोस से संबंधित बेवजह के वाद-विवादों से खुद को न जोड़ें। कोई भी समस्या आने पर उसके निवारण के लिए उसकी तह तक जाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। अभी कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव अथवा नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिशियल कार्यप्रणाली में बदलाव आने से कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। लव- कोई भी खास निर्णय लेने में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और उनकी देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन अपने आत्मविश्वास और मेहनत से आप काफी हद तक परिस्थितियों को अनुकूल भी कर लेंगे। युवा वर्ग अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। नेगेटिव- आप किसी तरह का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे स्थगित करें, क्योंकि वसूली करना मुश्किल होगा। भावुकता और आलस जैसी आदतों की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय, दोनों का नुकसान है।

व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और उन्हें पूरा करने में कुछ न कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। लेनदेन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती है, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। स्वास्थ्य- काम के बीच-बीच में उचित आराम भी लेना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द आपको परेशान कर सकते हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। आर्थिक योजना से संबंधित कोई लक्ष्य आसानी से फलीभूत होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा तथा व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता की वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। इसलिए अनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी में पैसा व्यर्थ न करें। किसी-किसी समय थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे, परंतु आपकी कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं आएगी।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आज व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी, परंतु अभी उनमें किसी प्रकार का भी परिवर्तन करना उचित नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती है। सकारात्मक रहने का प्रयास करें तथा योग अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपकी तथा पारिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ खास योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार न लें, क्योंकि ठीक से निभा न पाने की वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर होगी तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल भी रहेंगी। नौकरी में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेने से राहत रहेगी। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपके लिए मुसीबत का कारण भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। दृढ़ निश्चयी होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वी जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। दूसरों के समक्ष अपनी योजनाओं और गतिविधियों का बखान न करें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंखों से ओझल न होने दें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी तथा स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। भविष्य की प्लानिंग करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वरना लक्ष्य को हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लव- घर-परिवार में अनुशासित तथा शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन की वजह से गैस और कब्ज की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का भी संकल्प करें। नेगेटिव- किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है। इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है और ऐसा करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के योगदान से कुछ बेहतरीन परिस्थितियां भी बनेंगी, परंतु किसी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर-परिवार की व्यवस्था को उचित बनाए रखेंगे। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बनी रहेगी। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए कुछ नए अवसर ला रहा है और इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। परिवार में सुख-शांति बनाए रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। लंबित पड़ी कार्य योजनाओं को साकार करने का भी उचित समय है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा कोई पारिवारिक मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझाना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तनाव से राहत पाने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत करें। इस समय कोई भी यात्रा करना हितकर नहीं रहेगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, लेकिन गुप्त प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की भी जरूरत है। अपनी किसी विशेष योजना को अंजाम देने के लिए दूसरों की बजाय खुद पर ही विश्वास रखना होगा। मार्केट में सप्लाई संबंधी कार्य समय पर पूरा करने में मुश्किल रहेगी। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी के संकेत हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कुछ नए संबंध बनेंगे, जो भाग्योदयकारी भी रहेंगे। आपकी किसी समस्या का निवारण होगा। नई योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में जरूर बिताएं, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नेगेटिव- घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी, लेकिन अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थी ओवरकॉन्फिडेंस में अपनी पढ़ाई का सिस्टम बिगाड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में पारिवारिक सदस्यों का भी उचित योगदान रहेगा, लेकिन आय की स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। नौकरी में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव- वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है। पौष्टिक आहार लें तथा अपने आराम के लिए भी उचित समय निकालें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। सफलता पाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं। नेगेटिव- किसी भी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। अपने खर्चों पर कटौती करना जरूरी है, अन्यथा बजट बिगड़ने से तनाव हो सकता है। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को निखारने में भी अवश्य लगाएं।

व्यवसाय- व्यावसायिक भरोसेमंद पार्टियों द्वारा नए प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परंतु साथ ही किसी भी प्रकार का व्यवसाय संबंधी उधार लेने का प्रयास न करें, क्योंकि अभी इसे उतारना बहुत मुश्किल रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से पैरों में सूजन और दर्द की समस्या रहेगी। बेहतर होगा कि समय-समय पर आराम भी लेते रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- रचनात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा। इस समय कोई भी नया अवसर मिले, तो उसे तुरंत हासिल करने की कोशिश करें, फायदा ही होगा। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक शांति प्रदान करेगा। नेगेटिव- अनावश्यक खर्च परेशान करेंगे और इस वजह से बजट व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं। किसी के साथ वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें।

व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। व्यावसायिक लोन, टैक्स आदि से संबंधित मामलों में कुछ उलझनें आएंगी। बेहतर होगा कि सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा। लव- पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा की स्थिति रह सकती है। स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। उचित आराम लेना जरूरी है। साथ ही प्राणायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर अमल करना आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित होगा। अपनी पिछली कुछ कमियों से सीखकर आप अपनी दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाने की कोशिश करें। इस समय ग्रह स्थिति आपको बेहतरीन उपलब्धि प्रदान करने की कोशिश कर रही है। नेगेटिव- विद्यार्थी लोग मौज-मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई का नुकसान न करें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ आपकी किसी गलती की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है, इसलिए उनका भी ध्यान रखें।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा तथा कार्य क्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित बनाए रखेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। लव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा उचित खानपान लें। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आप अपनी प्रभावशाली तथा मीठी वाणी द्वारा दूसरों पर अच्छा प्रभाव बना लेंगे। कुछ समय से जिस कार्य के प्रति आप प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी को लेकर आपके अंदर शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क न लें।

व्यवसाय- बीमा, शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी, आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। अगर कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ किसी तरह का भी समझौता न करें। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें तथा अपनी आदतों और दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *