Homemade Spray: केमिकल स्प्रे छोड़ें, घर पर ही बनाएं 2 चीजों से 100% नेचुरल कीट-मकौड़े भगाने वाला सुपर स्प्रे

Homemade Spray: आपके घर में कीट-मकौड़े बार-बार नजर आते हैं और आप हर बार उनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे स्प्रे या केमिकल यूज़ करते हैं, तो अब वक्त है कि आप अपनी जेब और सेहत दोनों का ध्यान रखें. मार्केट में मिलने वाले केमिकल स्प्रे भले कुछ देर के लिए राहत देते हैं, लेकिन उनकी तेज़ महक और जहरीले तत्व हमारी सांसों, बच्चों और पालतू जानवरों के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऊपर से ये जेब पर भी भारी पड़ते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि आपको इन सब झंझटों से निकलने के लिए किसी बड़े खर्च या खास प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. बस घर की किचन में रखी दो चीज़ें लहसुन और मिर्च आपके पूरे घर को कीट-मकौड़ों से बचा सकती हैं. इन दोनों की खास महक और नेचुरल तत्व कीड़ों को घर से दूर रखने में बेहद असरदार साबित होते हैं. तो अगर आप भी घर के हर कोने में चींटियों की लाइन, मच्छरों की भनभनाहट या मक्खियों की परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक आसान और सस्ता उपाय लहसुन-मिर्च का सुपर स्प्रे, ये स्प्रे 100% नेचुरल है, बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है और सबसे बढ़िया बात इसकी लागत बेहद कम है.

लहसुन-मिर्च का स्प्रे क्यों है असरदार
लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का नेचुरल कंपाउंड बहुत तेज़ गंध छोड़ता है, जो कीटों को बिलकुल पसंद नहीं होती. यही वजह है कि मच्छर, मक्खियाँ, चींटियाँ और कई छोटे कीड़े इससे दूर भागते हैं. दूसरी तरफ, मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन कीड़ों के शरीर पर जलन जैसा असर डालता है, जिससे वे आसपास रुक नहीं पाते.

जब इन दोनों चीज़ों को मिलाकर स्प्रे बनाया जाता है, तो इसका असर और भी ज़्यादा बढ़ जाता है, ये स्प्रे आपके घर के हर कोने से कीटों को भगाने में मदद करता है और आपको बार-बार केमिकल स्प्रे की जरूरत नहीं पड़ती.

लहसुन-मिर्च का स्प्रे कैसे बनाएं

सामग्री:
-5-6 लहसुन की कलियां
-2-3 सूखी या लाल मिर्च (या 1 चम्मच मिर्च पाउडर)
-1 लीटर पानी

तरीका:
1. लहसुन और मिर्च को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
2. इसमें एक लीटर पानी डालें और इस मिश्रण को 5-10 मिनट तक हल्की आंच पर उबालें.
3. जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें और स्प्रे बोतल में भर लें.
4. आपका नेचुरल कीट-भगा स्प्रे तैयार है.

इस मिश्रण को आप 5-6 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं.

इसका इस्तेमाल कैसे करें
1. खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों की दरारों पर स्प्रे करें.
2. किचन काउंटर, डस्टबिन के आसपास और कोनों में इस्तेमाल करें.
3. अगर घर में पौधे हैं, तो उनके आसपास भी हल्का स्प्रे करें ताकि मच्छर या छोटे कीट दूर रहें.
4. हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें ताकि असर बना रहे.

अगर आप चाहें, तो इसमें सिट्रोनेला, पुदीना या यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकती हैं. इससे इसकी खुशबू बेहतर होगी और असर और बढ़ेगा.

कुछ एक्स्ट्रा टिप्स
1. अगर आपके घर में छिपकली या मकड़ी भी ज्यादा आती है, तो इस स्प्रे में नींबू के छिलके या नीम के पत्ते डालें.
2. कोशिश करें कि स्प्रे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
3. बच्चों के हाथ से इसे दूर रखें, ताकि वो गलती से इसे न पी लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *