Homemade Hair Oils: ड्राई, फ्रिजी और कमजोर बालों के लिए घरेलू हेयर ऑइल्स, बालों को दें मजबूती और चमक

Homemade hair oils: आज के तेजी से बदलते जीवन और बढ़ते पॉल्यूशन के माहौल में हमारे बालों की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है. अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले महंगे शैम्पू, कंडीशनर और हेयर ऑइल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें केमिकल्स अधिक होते हैं. यह न सिर्फ हमारी जेब पर बोझ डालते हैं बल्कि बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं. ऐसे में घर पर ही तैयार किए जाने वाले प्राकृतिक हेयर ऑइल्स आपके बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाने का सबसे सुरक्षित और कारगर तरीका हैं. सर्दियों और गर्मियों में बालों की जरूरतें अलग होती हैं. सर्दियों में स्कैल्प में रूखापन, खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है. वहीं, गर्मियों में पसीने और सूरज की गर्मी बालों को कमजोर और फीका बना देती है. बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स इन समस्याओं का केवल अस्थायी समाधान देते हैं. प्राकृतिक तेलों का नियमित इस्तेमाल बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक पोषण करता है और लंबे समय में बालों को स्वस्थ बनाता है.

घर पर हेयर ऑइल बनाना न केवल सरल है बल्कि यह आपके बालों की विशेष जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा सकता है. आप नारियल तेल, आर्गन ऑइल, कैस्टर ऑइल, नीम या करी पत्तियों जैसी प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. ये सामग्री बालों में नमी बनाए रखती है, टूट फूट को कम करती है, बालों की ग्रोथ बढ़ाती है और स्कैल्प की समस्याओं को दूर करती है. नियमित रूप से प्राकृतिक ऑइल का इस्तेमाल करने से बालों की चमक, मोटाई और मजबूती में सुधार दिखाई देने लगता है.

नारियल तेल और नीम की पत्तियों का जादू
नीम अपने एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है. सर्दियों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या सामान्य है. इस समस्या से निपटने के लिए नारियल तेल और नीम की पत्तियों का मिश्रण बेहद प्रभावी है. इसके लिए 100 मिलीलीटर नारियल तेल को एक स्टील के कटोरे में डालें और इसमें मुट्ठीभर नीम की ताजी पत्तियाँ डालकर हल्की आंच पर उबालें. जब मिश्रण का रंग हल्का हरा हो जाए तो इसे छानकर कांच की बोतल में भर लें. इस ऑइल का नियमित उपयोग डैंड्रफ को कम करता है और स्कैल्प को ताजगी प्रदान करता है.

नारियल तेल और करी पत्तियों से बाल मजबूत बनाएं
करी पत्तियां सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद हैं. 250 मिलीलीटर नारियल तेल में मुट्ठीभर करी पत्तियों का पाउडर डालकर उबालें. ठंडा होने पर इसे छानकर कांच के कंटेनर में भर लें. यह ऑइल बालों को घना, मजबूत और झड़ने से रोकता है. नियमित उपयोग से समय से पहले सफेद बालों की समस्या भी कम होती है.

ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए कैस्टर और आर्गन ऑइल का मिश्रण
अगर बाल ड्राई और फ्रिजी हैं तो कैस्टर ऑइल, आर्गन ऑइल और जोजोबा ऑइल का मिश्रण सबसे बेहतर है. इसके लिए 2 चम्मच कैस्टर ऑइल, 4 चम्मच आर्गन ऑइल, 2 चम्मच जोजोबा ऑइल और 5-6 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑइल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसे कांच के कंटेनर में स्टोर करें. हफ्ते में दो बार इस ऑइल का मसाज करने से बाल शाइनी और स्वस्थ दिखते हैं, डैमेज्ड बाल रिपेयर होते हैं और जड़ें मजबूत बनती हैं.

इन घरेलू हेयर ऑइल्स के फायदे
1. बालों को प्राकृतिक पोषण – केमिकल्स से मुक्त होने के कारण बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है.
2. डैंड्रफ और खुजली से राहत – नीम और करी पत्तियों के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बालों की समस्याओं को कम करते हैं.
3. बालों का टूटना कम करना – नियमित ऑइलिंग से बाल मजबूत बनते हैं और टूटने की समस्या कम होती है.
4. हेयर ग्रोथ को बढ़ावा – स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से बाल तेजी से बढ़ते हैं.
5. सर्दियों और गर्मियों में सुरक्षा – मौसम के बदलाव से बालों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

उपयोग करने के सुझाव
-ऑइलिंग के बाद बालों को कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें.
-सप्ताह में 2-3 बार नियमित ऑइलिंग करें.
-बाल धोने के बाद ठंडे पानी का इस्तेमाल करें ताकि बालों की चमक बनी रहे.
-ऑइल को हमेशा कांच या स्टील के कंटेनर में स्टोर करें.

घरेलू हेयर ऑइल्स न केवल बालों की समस्याओं का स्थायी समाधान देते हैं बल्कि यह आपके पैसे की भी बचत करते हैं. प्राकृतिक सामग्री से तैयार होने के कारण बालों को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और यह लंबे समय तक बालों को हेल्दी, मजबूत और चमकदार बनाए रखता है.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें – https://wa.me/+918076349631

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *