घर पर बना पटाखा फूटा, बच्चे की आंख घायल: शाजापुर में कैल्शियम कार्बाइड और पानी मिलाकर डिब्बी में रखा, लाइटर जलाते ही धमाका – shajapur (MP) News

शाजापुर में घर पर बने कैल्शियम कार्बाइड पटाखे के फटने से 14 वर्षीय बालक अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच हुई, जिसमें उसकी एक आंख में गहरी चोट आई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा

.

अजय ने कैल्शियम कार्बाइड और पानी मिलाकर एक डिब्बी में पटाखा बनाया था। रात में वह सड़क पर इस पटाखे को चला रहा था। जैसे ही उसने लाइटर से इसे सुलगाया, एक तेज धमाका हुआ और डिब्बी के टुकड़े उसकी आंख में जा लगे।

पैर टूटने से पिता बिस्तर पर, मां मजदूरी करती है

जानकारी के अनुसार, अजय पिता लच्छू राम कुम्हारवाड़ा घाटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता पैर टूटने के कारण बिस्तर पर हैं, और उसकी मां मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अजय को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख में गंभीर चोट आई है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों ने आम जनता से ऐसे खतरनाक और घर पर बनाए गए पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *