दीमक से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, दोबारा नहीं भटकेगी घर के आसपास

Last Updated:

दीमक के कीड़े जो अनजाने में पूरे घर को निगल सकते हैं. दीवार, फर्नीचर से लेकर कपड़ों और सामान तक में दीमक लगने से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. जब किसी चीज में दीमक लग जाती है तो उनसे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आप घर की दीवारों पर दीमक लगने से परेशान हैं और उनको भगाने के लिए सब कुछ ट्राई कर चुके होते हैं तो एक बार इन घरेलू उपायों को भी आजमाकर दे सकते हैं…

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व प्रोफेसर डॉक्टर आई.के. कुशवाहा ने दीमक से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बताए हैं. वे कहते हैं कि सबसे पहले दीमक को नष्ट करना चाहिए. उसके बाद मिट्टी का तेल या फिर मेटैरेजियम बिवेरिया का इस्तेमाल करना चाहिए.

सिरका–नींबू रस स्प्रे: दो चम्मच सफेद सिरका और दो चम्मच नींबू का रस एक स्प्रे बोतल में डालकर अच्छी तरह मिला लें. जहां भी दीमक या दूसरे कीड़े-मकोड़े दिखें, वहां इस मिश्रण को स्प्रे करें. सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड और नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड कीटों को पास आने से रोकने में मदद करते हैं. बेहतर परिणाम के लिए इस स्प्रे का उपयोग कुछ दिनों तक रोज करें.

दीमक गर्मी और सीधी धूप को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते. इसलिए जिस फर्नीचर में दीमक लग गए हों, उसे दो–तीन दिनों के लिए धूप में रख देना चाहिए. इससे दीमक खत्म होने लगते हैं. गर्मियों के मौसम में ऐसा करना सबसे प्रभावी रहता है. साल में दो–चार बार फर्नीचर को धूप दिखाने से लकड़ी भी मजबूत बनी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पेट्रोलियम जेली (वेसलिन) का उपयोग करके भी दीमकों को दूर किया जा सकता है. दीमक प्रभावित लकड़ी पर वेसलिन की मोटी परत लगाने से हवा का संपर्क कम हो जाता है, जिससे दीमक धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं.

एक और बेहतरीन घरेलू उपाय है लौंग का तेल. आधे कप पानी में तीन बूंद लौंग का तेल मिलाकर दीमक वाली जगह पर स्प्रे करें. इसकी तेज गंध और प्राकृतिक रसायन कीटों को तुरंत मार देते हैं.

homebihar

दीमक से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, दोबारा नहीं भटकेगी घर के आसपास

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *