Home Cleaning Tips: दिवाली पर चमकाना है घर? नोट कर लें सफाई के 5 बेहतरीन टिप्स

Last Updated:

Diwali Home Cleaning Tips: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही हर घर में साफ-सफाई की हलचल तेज हो जाती है. अक्सर लोग बिना प्लानिंग के सफाई शुरू कर देते हैं और थकान के बावजूद घर चमकता नहीं दिखता है. ऐसे में जरूरत है कि सही तरीके से स्टेप बाय स्टेप सफाई की जाए. यहां हम आपके लिए लाए हैं दीवाली सफाई के 5 आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप कम मेहनत में ज्यादा असरदार सफाई कर पाएंगे.

घर की सफाई शुरू करने से पहले जरूरी सामान एक जगह इकट्ठा कर लेना चाहिए, इसमें लिक्विड सोप, बेकिंग सोडा, व्हाइट विनेगर, ग्लास क्लीनर, ब्रश और गर्म पानी जैसी चीजें शामिल करें. ऐसा करने से बार-बार सामान ढूंढने की झंझट नहीं होगी और सफाई का काम तेजी से पूरा होगा.

कमरा की सफाई

पूरे घर को एक साथ साफ करना मुश्किल होता है. इसलिए एक-एक करके हर कमरे की सफाई करना चाहिए. शुरुआत उस जगह से करना चाहिए जहां सबसे ज्यादा गंदगी होती है जैसे स्टोर रूम या कॉमन रूम. इससे काम व्यवस्थित और आसान रहेगा.

स्टोर रूम

दीवाली की सफाई में सबसे जरूरी है अलमारी और स्टोर किए गए सामान को ठीक करना. पुराने और बेकार सामान को अलग कर देना है. इससे अलमारी साफ-सुथरी दिखेगी और घर में अतिरिक्त जगह भी बन जाएगी.

कपड़ों की धुलाई

घर के पर्दे, सोफा कवर, कुशन कवर और बेडशीट्स को धुलकर साफ-सुथरा कर लेना है. इन कपड़ों की धुलाई करने से पूरा घर तुरंत फ्रेश और नया लगने लगता है. साथ ही महकते कपड़े आपके घर की रौनक बढ़ा देंगे.

किचन और फ्लोर की सफाई

किचन सबसे ज्यादा गंदा रहता है, इसलिए इसे विनेगर और बेकिंग सोडा से अच्छी तरह साफ करना है. टाइल्स पर जमी चिकनाई को डिटर्जेंट से हटाया जा सकता है. आखिर में पूरे घर की फ्लोर क्लीनिंग करना है क्योंकि सफाई के दौरान जमा हुई सारी धूल और गंदगी जमीन पर आ जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Home Cleaning Tips: दिवाली पर चमकाना है घर? नोट कर लें सफाई के 5 बेहतरीन टिप्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *