Home Cleaning Tips: घर की सफाई सुनते ही हम सबके दिमाग में बस यही आता है – पोंछा, झाड़ू, डस्टिंग और अलमारी के ढेर सारे कपड़े, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाहे हम कितनी भी मेहनत कर लें, फिर भी घर में कुछ न कुछ गंदगी रह ही जाती है? दरअसल, हम हर बार एक छोटी-सी गलती कर देते हैं – पुरानी और बेकार चीजें घर में रख लेना. इन्हीं चीजों की वजह से घर में ना सिर्फ जगह कम पड़ती है, बल्कि एक तरह की भारीपन और नेगेटिविटी भी फैल जाती है. अगर आप सच में चाहते हैं कि घर साफ दिखे और उसमें पॉजिटिव वाइब्स आएं, तो अब सफाई का तरीका बदलना होगा. सफाई का मतलब सिर्फ धूल हटाना नहीं, बल्कि घर को हल्का और सुकून भरा बनाना है. बस कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाइए और मिनटों में आपका घर नया जैसा चमक उठेगा. सबसे मज़ेदार बात यह है कि इसके लिए आपको ना तो कोई महंगे क्लीनर खरीदने हैं और ना ही कोई बड़ी मेहनत करनी है. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे होम क्लीनिंग ट्रिक्स, जिनसे घर तो चमकेगा ही, साथ में खुशबू और पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी.
जब आप अलमारी या ड्रॉअर साफ करने लगें, तो एक बार खुद से पूछिए –
-क्या आपने यह चीज़ पिछले 90 दिनों में इस्तेमाल की है?
-क्या आप इसे अगले 90 दिनों में इस्तेमाल करने वाले हैं?
अगर जवाब ‘नहीं’ है, तो बस उसे निकाल दीजिए, या तो दान कर दीजिए या कबाड़ी को दे दीजिए. इससे ना सिर्फ जगह खाली होगी बल्कि घर में ऊर्जा का बहाव भी बेहतर रहेगा. पुराने, एक्सपायर्ड या यूज़लेस सामान घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत बाहर करें.
2. नारियल तेल और चाय से लकड़ी को चमकाइए
अब आती है सबसे दिलचस्प ट्रिक – चाय और नारियल तेल वाला क्लीनर.
बस एक पैन में डेढ़ कप पानी लीजिए, उसमें एक चम्मच चाय की पत्ती डालिए और उबाल लीजिए. ठंडा होने के बाद इसमें एक चम्मच नारियल तेल और एक टेबलस्पून वाइट विनेगर डाल दीजिए. इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर लकड़ी के दरवाजों, फर्नीचर और अलमारी पर छिड़क दीजिए.
विनेगर फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करता है, चाय के टैनिन्स दाग हटाते हैं और नारियल तेल लकड़ी को नई जैसी चमक देता है.
3. फ्रिज की सफाई ऐसे होगी आसान
फ्रिज को रोज़ खोलते-बंद करते रहते हैं लेकिन बाहर की सफाई अकसर छूट जाती है.
इसके लिए बस थोड़ा सा बेबी ऑयल या कोकोनट ऑयल लें और पेपर नैपकिन से बाहर की पूरी सतह पर मल दीजिए. इससे दाग भी हट जाएंगे और फ्रिज चमक उठेगा, अगर 15 दिन में एक बार ऐसा कर लेंगे तो आपका फ्रिज हमेशा नया लगेगा.
4. पुराना जार बनेगा सजावटी शोपीस
घर में कई बार ढक्कन रहित जार या बोतलें पड़ी रहती हैं. उन्हें फेंकने के बजाय नीचे टेप या रबर बैंड लगाकर फूलों या रंगीन पत्थरों से सजा लीजिए. इसे घर के किसी कोने में रखिए – यह डेकोरेशन का एक बढ़िया और जीरो कॉस्ट आइडिया है.
कई बार हम मंदिर की मूर्तियों को पानी से नहीं धो सकते. ऐसे में थोड़ा गुलाबजल और ग्लिसरीन या नारियल तेल मिलाकर मुलायम कपड़े से सफाई करें. इससे मूर्तियां न सिर्फ साफ होंगी बल्कि उनमें हल्की सी खुशबू भी बनी रहेगी.
6. लंबे समय तक जलने वाला दिया बनाइए
एक ग्लास में ¾ पानी और कुछ चम्मच रिफाइंड ऑयल डालिए. बीच में प्लास्टिक के ढक्कन से एक छोटा छेद कर उसमें बत्ती लगाइए. यह कैंडल जैसा सुंदर दिया बनेगा जो 7-8 घंटे तक लगातार जलता रहेगा और बेहद खूबसूरत दिखेगा.
7. माला या सजावट टिकाने की ट्रिक
अगर मूर्ति या फोटो फ्रेम पर माला टिक नहीं रही, तो एक इयर बड या माचिस की तीली के पीछे टेप लगाकर उसे सपोर्ट दीजिए. इससे माला गिरती नहीं और सजावट बिल्कुल सही दिखती है.
.