भास्कर संवाददाता | भैरूंदा इस साल भैरूंदा थाना क्षेत्र में करीब 220 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। नगर क्षेत्र में करीब 18 प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन हुआ। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई। शास्त्री कॉलोनी, सरवर कॉलोनी, ऋषि नगर, सुदामा पुरी, छोटा बाजार, किसान मोहल्ला, इंदौर रोड सहित कई जगह होलिका दहन हुआ। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। लगातार गश्त की जा रही है। चंद्र ग्रहण के कारण महिलाओं ने दिन में ही होलिका पूजन किया। ग्रहण के चलते शाम के समय पूजन में 4 बजे बाद भद्रा लग जाएगी। इसी वजह से कई जगह दोपहर से महिलाएं पूजन के लिए पहुंचीं। विधि-विधान से होलिका की परिक्रमा की। थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा, माहौल बिगाड़ने या गड़बड़ी की कोशिश करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। .