होलिका दहन 2 मार्च को: फाल्गुन पूर्णिमा की रात कर सकते हैं इष्टदेव के मंत्रों का जप, जानिए होली की राख धार्मिक महत्व

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Holika Dahan 2026, Holi Rakh Significance In Hindi, Mantra Jap Holika Dahan Night, Religious Significance Mantra Japa

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2 मार्च को होलिका दहन (फाल्गुन पूर्णिमा) है। मान्यता है कि होलिका दहन की रात में मंत्र जप और ध्यान करने से पूजा जल्दी सफल हो सकती है। होली की रात का महत्व भी दिवाली, नवरात्रि और महाशिवरात्रि के समान ही है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, होलिका दहन के बाद जो राख बचती है, उसका धार्मिक महत्व काफी अधिक है। यह राख अत्यंत पवित्र मानी जाती है। थोड़ी सी होली की राख को पानी में मिलाकर स्नान करने से कुंडली के कई ग्रह दोष दूर हो सकते हैं। यही नहीं, इस राख का इस्तेमाल तिलक के रूप में भी किया जा सकता है। इस राख को शिव पूजा में भस्म के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

होलिका दहन की रात करें मंत्र जप

होलिका दहन की रात विधि-विधान और सही उच्चारण के साथ किए गए मंत्र जप जल्दी सफल हो सकते हैं। मंत्र जप के साथ ही ध्यान भी करना चाहिए। इसके लिए घर में किसी शांत और पवित्र स्थान का चयन करें। जप की संख्या का सही ध्यान रखने के लिए रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जिस देवी या देवता के मंत्र का जप करना चाहते हैं, उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर जप करना चाहिए। ऐसा करने से मंत्र जप अधिक प्रभावी होता है।

इन मंत्रों का कर सकते हैं जप

  • गणेश जी का मंत्र: एकदंताय विद्‍महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।
  • शिव जी का मंत्र: ऊँ सांब सदाशिवाय नम:
  • देवी दुर्गा का मंत्र: दुं दु्र्गायै नम:
  • श्रीराम का मंत्र: रां रामाय नम:
  • श्रीकृष्ण का मंत्र: कृं कृष्णाय नम:
  • हनुमान जी का मंत्र: ऊँ रामदूताय नम:
  • सूर्य मंत्र: ऊँ सूर्याय नम:
  • विष्णु जी का मंत्र: ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

मंत्र जप के अलावा भगवान के नामों का जप भी कर सकते हैं, जैसे – सीतराम, राधेकृष्ण, राम-राम, जय श्रीकृष्ण, जय श्रीराम, हर-हर महादेव, जय हनुमान।

ये मंत्र जप करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। नकारात्मक विचार दूर होते हैं।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *