अशोकनगर में आज स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी: कड़ाके की ठंड के कारण कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश 8 डिग्री पहुंचा तापमान – Ashoknagar News

अशोकनगर जिले में कड़ाके की ठंड के कारण मंगलवार को भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

.

यह लगातार दूसरा दिन है जब ठंड के चलते अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले सोमवार को भी अत्यधिक ठंड के कारण छुट्टी की गई थी। जिले में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पिछले एक सप्ताह से जिले में घना कोहरा और बादल छाए हुए थे। हालांकि, मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छंटने के बाद सुबह से धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड का असर अभी भी जारी है।

वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *