मऊगंज में होली की खुशियां मातम में बदलीं, पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, 7 लोग घायल

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में बुधवार को होली के दिन दबंगों ने वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 01:08:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 01:08:47 AM (IST)

मऊगंज में होली की खुशियां मातम में बदलीं। (AI Generated)

HighLights

  1. मऊगंज में होली की खुशियां मातम में बदलीं।
  2. पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या।
  3. घटना की वजह प्रेम-प्रसंग की रंजिश सामने आई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में बुधवार को होली के दिन दबंगों ने वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में सात लोग घायल हो गए। घटना की वजह दो साल पहले के प्रेम-प्रसंग की रंजिश सामने आई है।

प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश

हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में हुई इस घटना में मृतक रघुवीर पटेल (55) का बेटा पूरनलाल प्रेम-प्रसंग के चलते गांव के साकेत परिवार की युवती को करीब दो साल पहले अपने साथ भगाकर ले गया था। दोनों परिवारों में इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी।

हमला और बीच-बचाव में हुई मौत

बुधवार को साकेत परिवार के लगभग 18-20 लोगों ने पूरनलाल को घेरकर मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता रघुवीर पटेल पर भी हमला कर दिया और जमकर पीटा। उनके सिर पर पत्थर से वार किया गया। बीच-बचाव में रघुवीर की पत्नी और भाई संदीप पटेल भी घायल हो गए। उपचार के दौरान रघुवीर की मौत हो गई।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *