भोपाल के पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के करीब बुधवार दोपहर को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां एक फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार 12 वीं के छात्र को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने भागने के प्रयास किया, हालांकि भीड़ ने
.
टीआई भूपेंद्र सिंधू के मुताबिक आतिफ पिता आसिफ (18) गिन्नौरी थाना तलैया क्षेत्र का रहने वाला है। वह 12 वीं कक्षा की पढ़ाई बायो सब्जेक्ट से प्राइवेट स्कूल से कर रहा था। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं, जिनका फिलहाल तबीयत खराब थी। उनके लिए दवा लेने के लिए आतिफ स्कूटी पर सवार होकर निकला था। पॉलिटेक्निक पेट्रोलपंप के करीब एक मेडिकल स्टोर से उसने दवा खरीदी थी। जिसे लेकर घर के लिए लौट रहा था। पेट्रोल टेंक के पास ही उसे पीछे से एक फॉर्च्यूनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र को गंभीर चोट आई और मौके पर उसकी मौत हो गई।
बिल्डर्स केएल मूलानी के नाम है कार टक्कर मारने वाली कार बिल्डर्स केएल मूलानी भोपाल बिल्डर्स के मालिक के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर मारने वाला युवक उनका बेटा बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है, जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी, जिसके बाद आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस ने कार को जब्त कर थाना श्यामला हिल्स परिसर में खड़ा कर लिया है।
पीछे से मारी टक्कर, भागने के प्रयास में कुचला प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के समय आतिफ अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था। पीछे से आई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे आतिफ जमीन पर गिर गया। चालक ने भागने के प्रयास में कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया, इससे आतिफ के सिर से कार का एक पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दादा के घर से निकला जनाजा मृतक के दादा कबीटपुरा में रहते हैं। बुधवार की शाम को बॉडी पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द की गई। रिश्तेदार बॉडी को सीधा आतिफ के दादा के निवास पर लेकर पहुंचे। यहां से बाद नमाजे मगरिब आतिफ का जनाजा उठा। बड़ा बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया।