ऐतिहासिक गेर आज निकलेगी: रंग उत्सव में आज ढाई सौ क्विंटल गुलाल उड़ेगा, मिसाइलों से 200 फीट तक सतरंगी होगा आसमां – Indore News

टोरी कॉर्नर से राजबाड़ा तक 8 मार्च को रंगपंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर इस बार 77वें वर्ष में प्रवेश करेगी। ढाई सौ क्विंटल गुलाल और 25 टैंकर व मिसाइलों से लाखों लोग रंगों से सराबोर होंगे। रंगोत्सव में नगर निगम सहित चार प्रमुख गेर व एक बड़ी फाग यात्

.

करीब 2 किमी लंबे मार्ग में सुबह 10 बजे गेरों का कारवां शुरू होगा जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगा। गेर में झांकियों के साथ ही पानी के टैंकरों से मिसाइलों द्वारा रंगीन पानी की बौछार के साथ ही कंप्रेशर मशीनों से विभिन्न रंगों से गुलाल 100 से 200 फीट तक उड़ाए जाएंगे। इसके साथ ही बैंड-बाजे, डीजे, भजन और नृत्य मंडलियां माहौैल को खुशियों के रंगों से सराबोर करेंगी। उधर, आयोजक का स्वास्थ्य ठीक न रहने से रसिया कॉर्नर की गेर नहीं निकलेगी।

टोरी कॉर्नर 77वां वर्ष

आयोजक शेखर गिरि ने बताया सुबह 10 बजे शुरुआत होगी। खुली जीप में आयोजक और अतिथि रहेंगे। इनके पीछे पीछे दो ट्रॉलों में महिलाएं फाग गीतों पर नृत्य करती चलेंगी। तीन ट्रॉलों में स्टूडेंट का समूह रहेगा। होली गीत बजेंगे। 4 टैंकरों से मिसाइलें रंग उड़ाएंगी।

संगम कॉर्नर 76वां वर्ष

सुबह 10 बजे गेर संगम कॉर्नर से शुरू होगी। प्रमुख आकर्षण राजबाड़ा चौक पर बरसाना की लट्ठ मार होली का रहेगा। संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया, भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी एवं बांके बिहारी का ढोल लोगों को लुभाएगा।

मॉरल क्लब 52वां वर्ष

छीपा बाखल से निकलने वाली मॉरल क्लब की गेर के आयोजक अभिमन्यु मिश्रा ने बताया सुबह 9.30 बजे गेर अपने क्रम पर लग जाएगी। बड़ी बोरिंग मशीनें रहेंगी, जिससे दूर तक गुलाल उड़ाया जाएगा। 6 ट्रैक्टर ट्रॉली से रंगों की बारिश होगी।

हिंद रक्षक फाग यात्रा

प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक फाग यात्रा नृसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से सुबह 10 बजे निकलेगी। हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया इस वर्ष यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है।

क्विंटलों से गुलाल उड़ती… ओमप्रकाश सोमानी ने बताया, तब सराफा से जब गेर गुजरती तो क्विंटलों से गुलाल उड़ती।

सांस्कृतिक पहचान… मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, रंगपंचमी पर्व सिर्फ त्योहार नहीं, सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *