हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन: मंदसौर में यूनुस खान मुर्दाबाद के नारे लगाए, हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में पुतला दहन किया – Mandsaur News

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को चिंता का विषय बताया।

मन्दसौर जिले के सीतामऊ स्थित लदूना चौराहे पर शनिवार सुबह हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रमुख यूनुस खान क

.

प्रदर्शन के दौरान यूनुस खान मुर्दाबाद और बांग्लादेश मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें….

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या के विरोध में किया गया है। उनका आरोप है कि वहां अल्पसंख्यक समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से कदम नहीं उठा रही। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले में हस्तक्षेप कर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *