रीवा में हिंदू संगठनों ने शनिवार को पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नवरात्रि के दौरान गरबा स्थलों पर गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठाई। संगठन ने तहसीलदार और एसडीओपी से मुलाकात कर अपने अनुरोध को रखा।
.
संगठन का कहना है कि जिले में कुछ स्थानों पर नवरात्रि की परंपरा का पालन न करने वाले लोग गरबा का आयोजन करते हैं, जिससे समाज में अनावश्यक विवाद हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग गरबा पंडाल में प्रवेश कर हिंदू परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों का उल्लंघन कर सकते हैं।
हिंदू संगठनों ने प्रशासन से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में गैर हिन्दुओं की भागीदारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति या उसका सहयोगी धर्म परंपरा का उल्लंघन करता है, तो यह कानूनी दृष्टि से अपराध के दायरे में आता है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
.