BSNL टॉवर पर चढ़ा नाबालिग! थरेट में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

MP VIRAL VIDEO: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थरेट क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने BSNL टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया. मामला एक नाबालिग लड़की के 26 अगस्त को लापता होने से जुड़ा है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. लड़की ने अपने बयान में बताया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर झांसी चली गई थी. हालांकि, पुलिस ने जिस लड़के को संदेही बनाया, वह नाराज़ होकर टावर पर चढ़ गया. पुलिस और ग्रामीणों ने उसे समझाया और एक युवक से लड़की का बयान पढ़वाकर भरोसा दिलाया कि उसका नाम केस में नहीं आएगा, तब वह नीचे उतरा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *