MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच सड़क पर जबरदस्त हंगामा हुआ। बुधवार की रात हुए …और पढ़ें
HighLights
- रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
- महिला मित्र के साथ घूम रहे डॉक्टर पति को पत्नी ने पकड़ा
- किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच सड़क पर जबरदस्त हंगामा हुआ। बुधवार की रात हुए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला रीवा मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़े एक चर्चित डॉक्टर से संबंधित है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ और शहर में एक बड़ा निजी नर्सिंग होम संचालित करने वाले एक ‘दिल के डॉक्टर’ (कार्डियोलॉजिस्ट) अपनी एक महिला मित्र के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, जो स्वयं भी एक चिकित्सक बताई जा रही हैं, ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया।
यह हाईवोल्टेज ड्रामा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लैंडमार्क होटल के पास मुख्य सड़क पर हुआ। जैसे ही पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बीच सड़क पर ही कार रुकवाई और कथित तौर पर डॉक्टर और उनके साथ मौजूद महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच सड़क पर मचा बवाल
सड़क पर हो रहे इस हंगामे और शोर-शराबे को देख वहां स्थानीय लोगों और राहगीरों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। शुरुआत में कुछ लोगों ने मामले को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही प्रत्यक्षदर्शियों को पता चला कि मारपीट करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर की अपनी पत्नी है, लोग पीछे हट गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
.