स्वाद के पीछे छुपा खतरा! जंक फूड से युवा हो रहे हैं जोड़ों के दर्द के शिकार, 18 की उम्र में बुजुर्गों जैसी तकलीफ, डॉक्टरों ने दी गंभीर चेतावनी

Last Updated:

Amethi News: अमेठी के युवाओं में जंक फूड और अनियमित खानपान के कारण जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है. विशेषज्ञों की चेतावनी के मुताबिक, विटामिन की कमी और बढ़ता यूरिक एसिड युवाओं की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है. जानिए कैसे सही खानपान और संयमित जीवनशैली से आप इस समस्या से बच सकते हैं.

अमेठी: कहीं आप भी तो जंक फूड, अनियमित खानपान और अपनी दिनचर्या में लापरवाही तो नहीं बरत रहे? अगर हां, तो सतर्क हो जाइए, वरना 18 की उम्र में 60 साल जैसे हालात हो सकते हैं. अमेठी में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है- बड़ी संख्या में युवा जोड़ों और घुटनों के दर्द से परेशान हैं. जिला अस्पताल अमेठी में प्रतिदिन 10 से 15 युवा इस तरह की शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, इन युवाओं में विटामिन की भारी कमी, यूरिक एसिड का बढ़ना, और जंक फूड का अत्यधिक सेवन इसके प्रमुख कारण हैं.

युवाओं में बुढ़ापे जैसे लक्षण
डॉक्टरों ने सलाह देते हुए इस समस्या को गंभीरता से लेने की बात कहीं. वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आजकल युवा अत्यधिक जंक फूड और अनियमित खानपान की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. वे पौष्टिक चीजों के बजाय बाजार की बिना पोषण वाली चीजें खा रहे हैं, जिससे शरीर में विटामिन की कमी हो रही है.

डॉ. प्रसाद ने बताया कि ऐसे कई मरीज ओपीडी में आ रहे हैं जो ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे हैं. जोड़ों और घुटनों में दर्द के साथ ही उनका यूरिक एसिड भी बढ़ा हुआ पाया जा रहा है.

भूल कर भी न करें ये गलती
विशेषज्ञों की सलाह है कि युवाओं को समय रहते अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना चाहिए. तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करें, साथ ही जंक फूड का सेवन सीमित करें. पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध, दही आदि को अपने भोजन में शामिल करें. याद रखें, जीवन की शुरुआत में ही अगर शरीर कमजोर होने लगे तो भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

स्वाद के पीछे छुपा खतरा! जंक फूड से युवा हो रहे हैं जोड़ों के दर्द के शिकार

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *