Last Updated:
How To Grow Gudhal At Home: सर्दियों के मौसम में गुड़हल का पौधा सूखने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है. इसलिए ठंड के मौसम में इनका ज्यादा ध्यान रखा जाता है. अगर आप चाहते हैं कि ठंड के मौसम में भी फूल खिले रहें तो आप इन दो चीजों का जरूर इस्तेमाल करें.
How To Grow Gudhal At Home: सर्दियों के आगमन के साथ, बगीचे में गुड़हल के फूल अक्सर मुरझाने लगते हैं और पत्तियां पीली होकर गिर जाती हैं. अगर आपके घर की बालकनी, गार्डन, छत पर गुड़हल का पौधा लगा हुआ है तो अब ठंड के मौसम में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि इस सर्दी में भी आपका गुड़हल का पौधा कलियों से भरा रहे, तो आपको बस बेकार चीजों से बनी इन दो खादों का इस्तेमाल करना होगा. सर्दियों में गुड़हल के पेड़ के लिए सबसे बड़ी चुनौती धूप की कमी है. इस मौसम में, पेड़ को ऐसी जगह पर रखें, जहां उसे दिन भर सीधी धूप मिले. अगर पेड़ छाया में रहेगा, तो प्रकाश संश्लेषण धीमा हो जाएगा, कलियां कम निकलेंगी और पत्तियां पीली होकर गिर जाएंगी. सर्दियों में गुड़हल के पेड़ के लिए कम से कम 6-7 घंटे धूप जरूरी है.
ज्यादा पानी देने से बचें
सर्दियों में वाष्पीकरण कम होता है, इसलिए मिट्टी जल्दी सूखती नहीं है. पौधे के निचले हिस्से में तभी पानी दें जब गमले की ऊपरी 1-2 इंच मिट्टी पूरी तरह सूख जाए. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और फफूंद लग सकती है. ठंड के मौसम में पौधे का मिट्टी को नम रखें, उसे ज्यादा गीला ना होने दें.
सप्ताह में एक बार हल्की निराई करें
गमले की मिट्टी में हवा का संचार बनाए रखने के लिए, सप्ताह में एक बार हल्की निराई करें. इससे जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचती है और मिट्टी में फंसी अतिरिक्त नमी निकल जाती है. निराई करने से मिट्टी ढीली रहती है और पौधे की जड़ें स्वस्थ रहती हैं, जो फूलों के विकास के लिए जरूरी है. दिसंबर और जनवरी के सर्दियों के महीनों में भारी छंटाई से बचें. इससे पेड़ की वृद्धि धीमी हो जाती है. केवल मृत, काली पड़ चुकी या रोगग्रस्त शाखाओं को ही हटाएं. छंटाई के लिए फरवरी या मार्च तक इंतजार करना सबसे अच्छा है.
यह खाद सबसे अच्छी
सर्दियों में गुड़हल के पौधों के लिए सरसों की भूसी सबसे अच्छी खाद है. यह मिट्टी में गर्माहट बढ़ाती है. सरसों की भूसी को 3-4 दिनों तक पानी में भिगोएं, फिर इसे सादे पानी में 10 बार मिलाकर पतला तरल खाद बनाएं. इसे महीने में एक बार लगाने से पौधे में नई जान आ जाएगी और खूब फूल खिलेंगे.
फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए करें यह काम
फूलों की संख्या बढ़ाने और कलियों को गिरने से रोकने के लिए पोटैशियम ज़रूरी है. इसके लिए आप सूखे केले के छिलके का पाउडर या प्याज के छिलके का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक बेहतरीन जैविक खाद है, जो फूलों का आकार बढ़ाती है और उनका रंग गहरा करती है, इसे हर 20 दिन में एक बार लगाएं.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
.