हीरो-हीरोइन की तरह चमकेगा चेहरा, मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग, छोटा सा ये सफेद टुकड़ा खूबसूरती का टॉप सीक्रेट

Last Updated:

Fitkari ke fayde : फिटकरी के छोटे से टुकड़े के फायदे बहुत बड़े हैं. यह सेहत, सुंदरता और स्वच्छता तीनों के लिए उपयोगी है. फिटकरी सस्ती होने के साथ प्राकृतिक और सुरक्षित भी होती है. इसका सही और नियमित उपयोग कई समस्याओं को बिना दवा के ही दूर कर सकता है. फिटकरी एक साधारण दिखने वाला सफेद क्रिस्टल है, लेकिन इसके फायदे रामबाण हैं.

फिटकरी सस्ती, आसानी से मिलने वाली और कई तरह से इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक औषधि है. इसका प्रयोग खूबसूरती बढ़ाने, घाव भरने, पानी साफ करने और दांतों की समस्याओं को दूर करने में किया जाता है. लोग गांवों में इसे घरेलू नुस्खे के रूप में खूब इस्तेमाल करते हैं.

fitkari benefits

जब शरीर में चोट लग जाए या कट जाए, तो फिटकरी का पानी लगाना बहुत फायदेमंद होता है. फिटकरी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं. यह संक्रमण को रोककर त्वचा को साफ और सुरक्षित रखता है. फिटकरी के पानी से घाव साफ करने से दर्द और सूजन कम होती है. गांवों में अभी भी लोग डॉक्टर के पास जाने से पहले घाव पर फिटकरी का पानी ही लगाते हैं. यह एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जिससे घाव जल्दी भरता है.

fitkari benefits

फिटकरी दांतों और मसूड़ों के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है. अगर आपके मुंह से बदबू आती है या मसूड़ों में सूजन और दर्द हो, तो फिटकरी का पानी बनाकर कुल्ला करना फायदेमंद होता है. इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सांस ताज़ा महसूस होती है. फिटकरी मसूड़ों को मजबूत करने में भी मदद करती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

fitkari benefits

गर्मियों में अधिक पसीना आने से बदबू की परेशानी होती है. ऐसे में फिटकरी एक बेहतरीन नैचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करती है. फिटकरी के छोटे टुकड़े को पानी में घोलकर या सीधे बगल में लगाकर पसीने की बदबू को दूर किया जा सकता है. इससे शरीर पर बैक्टीरिया नहीं पनपते, जिससे दुर्गंध नहीं आती. आज भी कई लोग डियोड्रेंट की जगह फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं.

fitkari benefits

फिटकरी चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भी मदद करती है. फिटकरी का पानी या पाउडर चेहरे पर लगाने से पिंपल, झाईं और दाग धब्बे कम होते हैं. यह त्वचा को टाइट बनाता है और ओपन पोर्स को बंद करने में मदद करता है. फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. चेहरे को फिटकरी के पानी से धोने पर ताजगी महसूस होती है.

fitkari benefits

कई जगहों पर पीने का पानी साफ नहीं होता. ऐसे में फिटकरी का प्रयोग पानी को शुद्ध करने के लिए किया जाता है. फिटकरी पानी में मौजूद मिट्टी, धूल और छोटे कणों को नीचे बैठा देती है, जिससे पानी साफ हो जाता है. फिटकरी डालकर पानी को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर ऊपर वाले साफ पानी का उपयोग करें. यह तरीका गांवों और पहाड़ी इलाकों में वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है

fitkari benefits

फिटकरी बालों के झड़ने और रूसी की समस्या दूर करने में भी मदद करती है. फिटकरी के पानी से बाल धोने या सिर की मालिश करने से स्कैल्प साफ होता है. इससे रूसी, खुजली और बैक्टीरिया खत्म होते हैं. बाल मजबूत होते हैं और झड़ना कम होता है. फिटकरी बालों के रोम छिद्रों को साफ करके बालों की ग्रोथ में मदद करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हीरो-हीरोइन की तरह चमकेगा चेहरा, छोटा सा ये टुकड़ा खूबसूरती का टॉप सीक्रेट

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *