इधर यूट्यूब पर फर्जी लाइव, उधर प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड की कर रहा था हत्या

होमदुनिया

इधर यूट्यूब पर फर्जी लाइव, उधर प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड की कर रहा था हत्या

Last Updated:

36 वर्षीय यूट्यूबर स्टीफन मैकुलघ पर अपनी 32 वर्षीय गर्भवती प्रेमिका नताली मैकनली की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है. पुलिस और कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए इस शातिर कातिल ने एक खौफनाक ‘मास्टरप्लान’ रचा. हत्या के वक्त खुद को घर पर दिखाने के लिए उसने ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ (GTA) गेम खेलते हुए 6 घंटे का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो ‘लाइव’ चला दिया. लेकिन डिजिटल फॉरेंसिक जांच और CCTV फुटेज ने इस ‘गेमर’ की सारी होशियारी की धज्जियां उड़ा दी हैं. अब कोर्ट में इसके खूनी खेल की परतें खुल रही हैं.

Zoom

हत्यारे का कैसे खुला राज. (सोशल मीडिया)

Youtuber Killed His Pregnant Girlfriend: अपनी गेम की दुनिया और ‘चीट कोड’ लगाकर एक हत्यारा यूट्यूबर कानून से बचने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, कोर्ट में उसकी पूरी पोल खुल गई. आयरलैंड के एक 36 साल के यूट्यूबर स्टीफन मैकुलघ (Stephen McCullagh) ने हत्या की साजिश से बचने के लिए तगड़ी प्लानिंग की थी. मगर, सीसीटीवी की फुटेज से उसका सारा पोल खुल गया कि कैसे उसने अपनी 15 हफ्ते की गर्भवती प्रेमिका की जान लेने के लिए खौफनाक साजिश रची थी.

अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान इस हत्याकांड को लेकर कई खुलासे हुए हैं. अभियोजन पक्ष ने दावा है कि यह एक सोची-समझी और सुनियोजित हत्या थी, जिससे बच निकलने का स्टीफन ने पूरा ‘मास्टरप्लान’ तैयार किया था. उसने हत्या के दौरान रिकॉर्डेड लाइव स्ट्रीमिंग की और गर्लफ्रेंड की हत्या करने 45 किलोमीटर दूर चला गया. हालांकि, सीसीटीवी से उसके राज खुल गए.

लाइव स्ट्रीम का झूठा नाटक

18 दिसंबर 2022 की रात को जब 32 वर्षीय नताली मैकनली (Natalie McNally) को काउंटी आर्माघ के लुरगन स्थित उनके घर में मौत के घाट उतारा जा रहा था, तब हत्यारा स्टीफन वहां से 45 किलोमीटर दूर काउंटी एंट्रीम स्थित अपने घर से यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम कर रहा था. इस तथाकथित लाइव स्ट्रीम में वह ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (GTA) और रोबोट वॉर्स गेम खेलता हुआ और गिनीज बीयर पीता हुआ नजर आ रहा था. देखने वालों को लगा कि स्टीफन तो अपने घर पर मजे से गेम खेल रहा है, लेकिन हकीकत में वह एक कातिल के भेष में अपनी प्रेमिका का गला घोंट रहा था.

कैसे खुली ‘मास्टरमाइंड’ की पोल

स्टीफन की इस चालाकी को डिजिटल फॉरेंसिक एनालिस्ट डिटेक्टिव कांस्टेबल मैथ्यूज ने कोर्ट में बेनकाब कर दिया. मैथ्यूज ने जांच रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि स्टीफन के कंप्यूटर से साफ सबूत मिले हैं कि वह 6 घंटे का ‘लाइव’ ब्रॉडकास्ट असल में 14 दिसंबर को ही रिकॉर्ड कर लिया गया था.

कैसे रची गई साजिश?

  1. 14-15 दिसंबर: 14 तारीख को वीडियो रिकॉर्ड किया गया और 15 की सुबह इसे एक फाइल के रूप में सेव किया.
  2. 18-19 दिसंबर: इस प्री-रिकॉर्डेड वीडियो को 18 दिसंबर की शाम ‘लाइव’ के रूप में चलाया गया. इस दौरान 19 दिसंबर की आधी रात तक कंप्यूटर पर कोई यूजर एक्टिविटी नहीं हुई (क्योंकि स्टीफन उस वक्त हत्या करने गया था).
  3. सबूत मिटाने की कोशिश: 19 दिसंबर की सुबह-सुबह इस वीडियो फाइल को डिलीट कर दिया गया और रीसायकल बिन से भी उड़ा दिया गया.

CCTV ने दिखाया असली चेहरा

कोर्ट में 18 दिसंबर की शाम के सीसीटीवी और डोरबेल कैमरों के फुटेज भी दिखाए गए. इनमें एक संदिग्ध व्यक्ति भेष बदलकर बस स्टॉप तक पैदल जाता है, कैश देकर लुरगन की बस लेता है और नताली की गली में जाता है. कुछ समय बाद, वही व्यक्ति एक अलग आउटफिट (कपड़ों) में नताली की गली से बाहर आता है और टैक्सी लेकर वापस स्टीफन मैकुलघ की गली में पहुंचता है.

सीसीटीवी से खुला राज

हद तो तब हो गई जब अगली शाम स्टीफन खुद नताली के घर पहुंचा और नाटक करते हुए पुलिस (999) को फोन कर बताया कि उसकी प्रेमिका मृत पड़ी है. फिलहाल इस खौफनाक हत्यारे के खिलाफ अदालत में सुनवाई जारी है, जिसने गेमिंग की आड़ में एक रोंगटे खड़े कर देने वाले अपराध को अंजाम दिया.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *