उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाद अब 20 से अधिक जंगली हाथियों का एक झुंड सामान्य वन मंडल के घुनघुटी और पाली परिक्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हाथियों की निगरानी के लिए 100
.
ये हाथी लगातार घुनघुटी और पाली परिक्षेत्रों के जंगलों में विचरण कर रहे हैं। वर्तमान में ये जुहला क्षेत्र के जंगल में मौजूद हैं। वन विभाग की संयुक्त टीम हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है ताकि वे खेतों में प्रवेश न कर सकें।
परिक्षेत्र अधिकारी घुनघुटी, अर्जुन सिंह ने बताया कि पाली और घुनघुटी परिक्षेत्र की संयुक्त टीम निगरानी कर रही है। पूरे क्षेत्र में मुनादी भी कराई जा रही है ताकि ग्रामीण सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि हाथी खेतों में घुसकर नुकसान करते हैं, तो राजस्व विभाग के साथ मिलकर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाता है।
इससे पहले, लगभग एक महीने तक 12 हाथियों का एक झुंड पाली क्षेत्र में घूम रहा था। इस झुंड की एक मादा हाथी ने इसी जंगल को सुरक्षित मानकर एक शावक को जन्म दिया था। वह झुंड अब शहडोल क्षेत्र में चला गया है, जिसके बाद यह नया 20 से अधिक हाथियों का झुंड आया है।

अनुविभागीय अधिकारी वन, दिगेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि 20 से अधिक हाथी क्षेत्र में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं।