Last Updated:
Aparajita Tea: अपराजिता के फूलों से बनी नीली चाय एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुणों से भरपूर है, जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखती है, नींद गहरी करती है और वजन घटाने में मदद करती है. सीमित मात्रा में रोजाना सेवन …और पढ़ें
फरीदाबाद: कहते हैं…न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी… यानी परेशानी से बचना है तो जड़ पर वार करना जरूरी है. ठीक वैसे ही हमारी कई छोटी-बड़ी सेहत की दिक्कतों का हल छुपा है घर बैठे एक साधारण-सी दिखने वाली नीले फूलों की चाय में. जी हां, हम बात कर रहे हैं अपराजिता की चाय की जिसे लोग ब्लू टी भी कहते हैं. सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाला यह फूल आज भी लोगों की सेहत का रखवाला बना हुआ है.
अपराजिता के फूलों की चाय
Local18 से बातचीत में अनुराग जैन ने बताया कि वह पिछले तीन साल से रोजाना अपराजिता के फूलों की चाय पी रहे हैं और इसके जबरदस्त फायदे उन्हें खुद महसूस हुए हैं. अनुराग ने कहा यह चाय पूरी तरह नेचुरल होती है. हम इसमें सिर्फ तीन चीजें डालते हैं अपराजिता के फूल, दालचीनी और नींबू. अगर पारिजात का फूल डाल दें तो यह बिल्कुल ग्रीन टी का स्वाद दे देती है. उन्होंने बताया कि इस चाय को हर मौसम में पिया जा सकता है, लेकिन किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है इसलिए दिन में दो बार सुबह और शाम इसका सेवन ही पर्याप्त है.
इसमें कई गुण होते हैं
अपराजिता के फूलों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं. यही वजह है कि यह चाय ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने नींद को गहरा करने और वजन घटाने में मदद करती है. अनुराग कहते हैं इसके नाम में ही छिपा है इसका राज…अपराजिता यानी जो सेवन करने वाले को कभी पराजित न होने दे. यह चाय बुद्धि को तेज करती है ब्लड को साफ करती है और मूड को तरोताजा रखती है.
चाय बनाने की विधि
चाय बनाने की विधि भी बेहद आसान है. एक कप के लिए 5 से 6 अपराजिता के फूल लें एक इंच का दालचीनी टुकड़ा डालें और पानी में बस एक उबाल आने दें. ध्यान रहे दालचीनी का पाउडर इस्तेमाल नहीं करना है और न ही इसमें चीनी या चायपत्ती डालनी है. जब पानी नीला हो जाए तो चाय को छान लें और स्वाद अनुसार नींबू का रस मिला दें. नींबू डालते ही चाय का रंग बदलकर और भी खूबसूरत दिखने लगता है.
सीमित मात्रा में करें सेवन
सच ही कहा गया है…नियम से किया गया काम ही असली सुख देता है. अपराजिता की चाय भी उसी का उदाहरण है. सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को हल्का-फुल्का मन को प्रसन्न और चेहरे पर चमक बनाए रखता है. अगर आप सेहत की डगर पर सही कदम बढ़ाना चाहते हैं तो अपराजिता की यह नीली चाय आपकी दिनचर्या में जरूर शामिल हो सकती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।