हेमंत खंडेलवाल बोले- मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग न लगवाएं: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा-मैंने किसी और जनप्रतिनिधि के लिए आदेश नहीं, विनम्र अपील की है – Bhopal News

3 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन है। हेमंत खंडेलवाल ने अपने 61वें जन्मदिन के पहले कार्यकर्ताओं और समर्थकों से होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाकर प्रदर्शन से बचने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-

.

आदरणीय कार्यकर्ता भाइयों एवं बहनों, आप सभी से विनम्र आग्रह है कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी प्रचार माध्यम से कृपया शुभकामनाएं न दें। आपका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। आप सभी के आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।

QuoteImage

खंडेलवाल बोले- मैंने आग्रह किया है, किसी और के लिए आदेश नहीं जन्मदिन को लेकर की गई अपील पर जब हेमंत खंडेलवाल से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- ये मैंने किसी और जनप्रतिनिधि के लिए नहीं कहा है। मैंने अपने लिए आग्रह किया है, क्योंकि मुझे लग रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष के नाते हमें शुचिता का परिचय देना चाहिए। बहुत ज्यादा प्रदर्शन पोस्टर, होर्डिंग और इस तरह की चीजों से बचना चाहिए। मैंने विनम्र आग्रह किया है। किसी तरह का आदेश नहीं दिया है।

बतौर प्रदेश अध्यक्ष दो महीने पूरे हेमंत खंडेलवाल एक जुलाई को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। बतौर प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने दो महीने पूरे कर लिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका यह पहला जन्मदिन है। खंडेलवाल सादगी से जन्मदिन मनाने का संदेश दे रहे हैं ताकि कार्यकर्ताओं में प्रदर्शन के बजाए सादगी का संदेश जाए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *