Helmet Challan: किसी ने जोड़े हाथ, तो किसी ने…हेलमेट के चालान से बचने के लिए लोगों नें लगाया जुगाड़

शुभम मरमट / उज्जैन. मध्य प्रदेश की सड़को पर इन दिनों पुलिसकर्मी लोगों की जान बचाने के लिए यातायात के नियमों सक्ति से पालन कराते हुए नज़र आ रहे हैं. इसके लिए भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में आज सुबह से ही चालानी कार्यवाही की जा रही है. यातायात पुलिस पिछले 15 दिनों से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रही थी. लेकिन कुछ लोगों नें यह बात मानी, बाकि कहीं लोग जिन्होंने बात नहीं मानी वो आज पछताते हुए नज़र आए. और कई तरह के बहाने भी बनाए.

उज्जैन शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रमुख चौराहों पर व्यापक चालानी कार्रवाई की. पुलिस की यह मुहिम खास तौर पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाई गई. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया चालकों को रोका गया और 300 रुपए का चालान काटा गया. वहीं, मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई. शहर के देवास गेट, नानाखेड़ा, फ्रीगंज, माधव नगर, चामुंडा माता चौराहा और यातायात थाना चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर यह कार्रवाई एक साथ की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान राज्य भर में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है.

जानिए क्यों करा रही यातायात पुलिस हेलमेट के लिए जागरूक
यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि हर वर्ष देशभर में लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें से करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है. मध्य प्रदेश की बात करें तो बीते वर्ष 56 हजार सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 13 हजार लोगों की जान गई. इनमें से लगभग 50% हादसे दोपहिया वाहनों से जुड़े थे, और इनमें भी 80% मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं.

हम हर कानून जानते हैं, हमारे पास लाइसेंस होता है, तो यह माना जाता है कि हमें मोटर व्हीकल एक्ट के सारे नियम मालूम हैं. अगर कोई यह कहे कि हमें जानकारी नहीं थी, तो यह सिर्फ बहाना है. अब बहाने नहीं चलेंगे.अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है”

22 अक्टूबर से जागरूकता, 6 नवंबर से सख्त कार्रवाई
डीएसपी परिहार ने बताया कि 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लोगों को लगातार हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया था. इस अवधि में पुलिस ने किसी पर जुर्माना नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ समझाइश दी.अब 6 नवंबर से सख्त चालानी कार्रवाई शुरू की गई है.यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

लोगों नें बनाए जमकर बहानें 
जैसे ही सड़को पर लोगों नें पुलिस को देखा तो चालनी कार्यवाही के डर से लोग 100 मिटर दूर से ही गाड़ी पलटाकर भागते हुए नज़र आए. इतना ही नही कुछ लोग जो पुलिस की चपेट मे आए. उन्होंने हाथ जोड़कर कहा अरे हेलमेट लेने ही तो जा रहा हू. एक नें बोला की सर हॉस्पिटल मे रिश्तेदार को दवाई की जरूरत है. जाने दीजिए वह बहुत सीरियस है. लेकिन पुलिस नें एक नही सुनी.

कुछ लोग बोले सही है लगातार हो कार्यवाही 
वीरेंद्र जैन इनका भी चालान कटा लेकिन इन्होने ना तो कोई बहाने बनाए ना ही अगली बार के लिए माफ़ी मांगी. बल्कि इन्होने कहा शायद अब लोगों को इस चालान के डर से अहसास होगा. कि हम गलत थे. मेरी उज्जैन पुलिस से यही अपील यह कार्यवाही जारी रखे. जिससे लोगों को जान का खतरा ना हो. वही गौतम खत्री उन्होंने भी बोला आज मेरा चालान कटा घर पर हेलमेट है लेकिन आज भूल आया. अब यह चालान याद दिलाते रहेगा. हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *