पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू।
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी और मढ़ई अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। ‘पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ आज (20 नवंबर, गुरुवार) से शुरू हो रही है। अब पर्यटक भोपाल से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए पचमढ़ी मात्र 1 घंटे में और मढ़ई 40 मिनट में पहुंच सके
.
आज का शेड्यूल: मढ़ई से पचमढ़ी की उड़ान विधायक सुबह 10:30 बजे मढ़ई में सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 10:50 बजे से 11:10 बजे तक मढ़ई में ही लोकल में घुमाया जाएगा। फिर 11:20 बजे हेलीकॉप्टर मढ़ई से उड़ान भरकर 11:40 बजे पचमढ़ी पहुंचेगा। इसके बाद पर्यटकों के लिए यह सेवा विधिवत शुरू हो जाएगी।
3000 रुपए में सतपुड़ा की वादियों का नजारा पर्यटक 3000 रुपये में हेलीकॉप्टर से आसमान से सतपुड़ा की वादियों का नजारा देख सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 नवम्बर को इस ‘पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा’ का शुभारंभ किया था, जिसे अब पर्यटकों के लिए शुरू किया जा रहा है।
यहां से कर सकेंगे बुकिंग हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग https://www.flyola.in/ या IRCTC के पोर्टल (https://air.irctc.co.in/flyola) पर जाकर की जा सकती है।
इतना लगेगा समय
- भोपाल से पचमढ़ी: 60 मिनट
- भोपाल से मढ़ई: 40 मिनट
- पचमढ़ी से मढ़ई: 20 मिनट
सप्ताह में 5 दिन मिलेगी सेवा हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन सप्ताह में 5 दिन किया जाएगा। प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को यह सेवा बंद रहेगी। हालांकि, आज शुभारंभ गुरुवार को हो रहा है। इस सेवा के लिए निजी कंपनियों के साथ 3 साल का अनुबंध किया गया है। हेलीकॉप्टर में 6 सीटें होंगी, यानी एक बार में 6 यात्री सफर कर सकेंगे।
हवाई सेवा से बढ़ेगी पर्यटन आय जिले में देश-विदेश से करीब 3 लाख पर्यटक हर साल आते हैं। अभी पर्यटकों से करीब 8 से 10 करोड़ रुपए की कमाई होती है। हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या और आय बढ़ने का अनुमान है। जिपं सीईओ हिमांशु जैन ने बताया कि इसके अलावा पचमढ़ी में भी 45 मिनट हेलीकॉप्टर से लोकल में घुमाया जाएगा। किराया सुबह तक ही क्लियर होगा।
.