Last Updated:
Mahua seeds benefits in winter : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में त्वचा संबंधित कई समस्याएं लोगों को घेर लेती हैं. पैरों की एड़ियां इस मौसम में फटना आम है, जो दर्द भी देती हैं और दिखने में भी खराब लगती हैं. आइए बिल्कुल देसी तरीके से इस ठीक करने की ट्रिक जानते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में सुल्तानपुर के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष से बात की.
डॉ. संतोष बताते हैं कि महुआ के बीज की पेराई करने के बाद उससे बनने वाला मोम या तेल को रात में एड़ी में लगा लेना चाहिए. इससे फटी हुई एड़ी मुलायम हो जाती है और उसकी दरार भी मिट जाती हैं.

स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए भी महुआ के बीजों का लेप लगाया जा सकता है. महुआ के बीजों का लेप लगाने से स्किन की गहराई साफ होती है और इससे स्किन के दाग धब्बे भी दूर होते हैं. स्किन फ्रेश और तरोताजा नजर आने लगती है.

महुआ के बीज का लेप बनाने के लिए सबसे पहले उसके कुसली को फोड़ लेना चाहिए. निकले हुए दलिए भाग को अच्छे से धुलकर धूप में सुख लें. इसके बाद उसमें लौंग मिलकर मिक्सर मशीन में पीस लेना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपको स्किन संक्रमण हो गया है, तो आप महुआ के बीजों का लेप लगा सकते हैं. महुआ के बीजों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकते हैं. महुआ के बीजों का लेप इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है, जिससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स दूर होने लगती हैं.

अगर आपको गठिया या किसी वजह से सूजन हो रही है, तो आप महुआ के बीजों के लेप का उपयोग कर सकते हैं. महुआ के बीजों का लेप सूजन और दर्द को काफी हद तक कम करने में असरदार साबित होता है.

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि महुआ के तेल को मोम में मिलाकर लगाने से फटी हुई एड़ियां ठीक हो जाती हैं. महुआ के बीज को अलग-अलग बीमारियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

महुआ के बीज में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. सर्दियों में पैर की एड़ियां धूल की वजह से फट जाती हैं. ऐसे में महुआ का बीज इस्तेमाल किया जा सकता है.

महुआ के बीज को सुखाकर पिराई करवाकर तेल निकाल सकते हैं. उसमें मोम मिलाकर रात में सोने से पहले पैर की एड़ियों में लगा लें. सुबह तक कठोर एड़ियां मुलायम हो जाएंगी.