MP में ओले के साथ हुई तेज बारिश, आज ग्वालियर समेत 10 जिलों में येलो अलर्ट!

MP ka Mausam LIVE: मध्यप्रदेश के मौसम में मार्च के आखिरी दिनों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां सूरज की तपिश बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम’ के एक्टिव होने से प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और आंधी-बारिश का कहर देखने को मिल रहा हैं. ऐसा ही नजारा बीते दिन सोमवार को दिखाई दिया. जहां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रंग देखने को मिले, कहीं पारा 40 डिग्री के पार रहा, तो कहीं ओले और बारिश हुई.

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के 8 प्रमुख जिलों में जमकर ओलावृष्टि हुई. इनमें उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बैतूल, धार, सीहोर, भोपाल और मैहर शामिल हैं. ओले गिरने से इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है. इसके अलावा, श्योपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, खंडवा, देवास, खरगोन, पांडुर्णा, सिवनी और अनूपपुर समेत 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चला.

MP के इन जिलों में अगले 4 दिनों का ‘येलो अलर्ट’
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक ‘टर्फ लाइन’ और ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ की सक्रियता के कारण 3 अप्रैल तक प्रदेश का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. जिसके चलते आज 31 मार्च को ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के जिलों में 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. 1 अप्रैल को दक्षिणी एमपी के जिलों जैसे खरगोन, बुरहानपुर और बैतूल में मौसम खराब रहेगा. वहीं 2 और 3 अप्रैल कोइंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभाग में बारिश का दायरा और बढ़ेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई  है.

31 मार्च, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में ‘येलो अलर्ट’ हैं. जहां आज मंगलवार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, बैतूल, पांडुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में बारिश होने के आसार हैं.

1 अप्रैल, बुधवार को दक्षिण मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. जिसका असर खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिले में देखने को मिलेगा.

2 अप्रैल, गुरुवार को इंदौर-उज्जैन संभाग इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिले  में बारिश देखने को मिलेगी.

3 अप्रैल, शुक्रवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में अलर्ट जारी किया गया हैं. जिसके चलते  आधे प्रदेश में बारिश की संभावना है. जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले शामिल हैं.

इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान 
भोपाल में 37.4°C
इंदौर में 36.5°C
जबलपुर में 39.3°C
ग्वालियर में 35.8°C
उज्जैन में 37.0°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

भोपाल में  21.4°C
इंदौर में 19.9°C
जबलपुर में 24.8°C
ग्वालियर में 21.3°C
उज्जैन में 19.5°C

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *