सर्दियों में हार्ट के पेसेंट रहें सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती है दिक्कत, जानें डॉक्टर की सलाह

Last Updated:

Health Tips: सर्दी के मौसम में हार्ट मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अचानक तापमान बदलाव से परेशानी बढ़ सकती है. सुबह जल्दी ठंड में बाहर न निकलें, गर्म कपड़े पहनें और दवाएं समय पर लें. सांस की दिक्कत होने पर तुरंत जांच और डॉक्टर से संपर्क करें.

फिरोजाबाद : सर्दी के मौसम में लापरवाही बरतने पर हार्ट मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कड़ाके की सर्दी में मरीजों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे उनकी हालत खराब न हो. अचानक तापमान बदलने से हार्ट मरीजों को दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं दवाओं के साथ साथ हेल्थ चेकअप भी कराते रहना चाहिए और अगर सर्दी में अधिक दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

अचानक तापमान बदलने से बढ़ सकती प्रॉब्लम 

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ मनोज कुमार ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि सर्दी का मौसम चल रहा है. घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी भी पड़ रही है. इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या हार्ट मरीजों को होती है. हार्ट के मरीजों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सर्दी में सुबह जल्दी उठकर टहलने न निकलें. इससे हार्ट की दिक्कत हो सकती है. ठंडे मौसम में नसें सिकुड़ती है और इससे हार्ट के मरीज की तबियत खराब हो सकती है. वहीं अचानक रूम से उठकर बाहर न निकलें, जब धूप निकल आए तभी बाहर आएं. इस मौसम में गर्म कपड़े पहनकर रखें और खाने पीने का विशेष ध्यान रखें. इसके अलावा अगर कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

ब्लड जांच और ईसीजी की जांच जरूर कराएं

वरिष्ठ फिजिशियन ने बताया कि सर्दी के मौसम में हार्ट मरीजों को अपनी जांच कराते रहना चाहिए. सर्दी में अगर हार्ट मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तुरंत ईसीजी की जांच करानी चाहिए. वहीं ब्लड जांच भी करानी चाहिए. जिससे कोई बड़ी समस्या न हो. इसके अलावा डॉक्टर ने जो दवाएं खाने को दी हैं, उनको भी समय से खाते रहना चाहिए. सर्दियों में हल्की एक्सरसाइज भी करें. बाहर नहीं जा सकते तो रूम के अन्दर ही व्यायाम करना चाहिए. इससे हार्ट मरीज को फायदा मिलता रहेगा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में हार्ट के पेसेंट रहें सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, वरना…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *