Last Updated:
New AI Stethoscope: वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टेथोस्कोप डेवलप कर लिया है, जो सिर्फ 15 सेकंड में हार्ट फेल्योर, वाल्व डिजीज और अनियमित हार्ट बीट की पहचान कर सकता है. यह तकनीक क्रांतिकारी बदलाव…और पढ़ें
AI स्टेथोस्कोप से हार्ट डिजीज का पता सेकंड्स में लगाया जा सकता है.ब्रिटेन में इस AI स्टेथोस्कोप का परीक्षण करीब 12000 मरीजों पर किया गया, जिनमें सांस लेने में तकलीफ या थकान जैसी शिकायतें थीं. इस डिवाइस से पुराने स्टेथोस्कोप की तुलना में दोगुने मरीजों में हार्ट फेल्योर की पहचान की गई. इसी तरह एट्रियल फाइब्रिलेशन के मामले 3 गुना ज्यादा डिटेक्ट किए गए. हार्ट वाल्व की समस्या की पहचान भी दोगुनी हुई. इंपीरियल कॉलेज लंदन के डॉ. पैट्रिक बाचटिगर ने कहा कि यह अद्भुत है कि सिर्फ 15 सेकंड में स्मार्ट स्टेथोस्कोप और AI मिलकर दिल की बीमारियों का पता लगा सकते हैं. ज्यादातर मरीजों को तब जाकर हार्ट फेल्योर का पता चलता है, जब वे बहुत बीमार हो चुके होते हैं. यह AI से लैस स्टेथोस्कोप इस स्थिति को बदल सकता है, जिससे सामान्य डॉक्टर भी जल्दी और आसानी से बीमारी पहचान सकते हैं और सही इलाज शुरू कर सकते हैं. यह रिसर्च यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के वार्षिक सम्मेलन में मेड्रिड में पेश की गई, जो विश्व का सबसे बड़ा हृदय रोगों का सम्मेलन है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें