Last Updated:
Shakarkand Health Benefits: सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो शकरकंद की चाट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये चाट बाजार की तरह घर पर भी बेहद आसानी से बनाई जा सकती है. शकरकंद में मौजूद विटामिन और फाइबर न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं. जानिए इसे स्वादिष्ट और हेल्दी तरीके से कैसे बनाएं.
ऋषिकेश: ठंडी हवाओं के मौसम में गरमा-गरम और चटपटा खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में अगर खाने में स्वाद के साथ सेहत का तड़का भी लग जाए तो बात बन जाती है. शकरकंद की चाट बिल्कुल वैसा ही स्नैक है जो आपकी स्वाद की इच्छा भी पूरी करता है और सेहत का ध्यान भी रखता है.
शकरकंद यानी स्वीट पोटैटो एक ऐसी सब्जी है जो पोषण से भरपूर होती है. इसमें विटामिन ए, सी, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. सर्दियों में इसका सेवन पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
घर पर बनाएं बाजार जैसी शकरकंद की चाट
शकरकंद की चाट बनाना बहुत आसान है और इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती. सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा न उबालें ताकि यह टूटे नहीं. उबालने के बाद इसका छिलका उतारकर हल्की आंच पर तवे या पैन में थोड़ा सेंक लें ताकि इसमें हल्की कुरकुराहट आ जाए.
अब इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बाउल में निकालें. ऊपर से थोड़ा नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. जो लोग तीखा पसंद करते हैं वे थोड़ी हरी मिर्च भी मिला सकते हैं.
स्वाद बढ़ाने के लिए डालें ये खास टॉपिंग
अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, अनार के दाने और ऊपर से एक नींबू का रस निचोड़ें. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि हर टुकड़े पर मसालों और नींबू का स्वाद बराबर लगे. अगर आप चाहें तो थोड़ा दही या इमली की मीठी चटनी भी डाल सकते हैं. इससे चाट में हल्की खट्टास और मिठास दोनों का स्वाद आएगा.
सिर्फ 15 मिनट में तैयार हेल्दी स्नैक
इस चाट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें बहुत कम समय लगता है. बाजार जैसी शकरकंद चाट घर पर तैयार करने में सिर्फ 10 से 15 मिनट का समय लगता है. इसे आप शाम की चाय के साथ स्नैक के तौर पर या रात के खाने से पहले स्टार्टर की तरह सर्व कर सकते हैं.
यह चाट न सिर्फ बच्चों को पसंद आएगी बल्कि बड़ों के लिए भी यह सर्दियों की शामों को खास बना देगी.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें