Healthy Laddu: सर्दियों में रहें फिट और एनर्जेटिक, ये 5 लड्डू आपके शरीर को बनाएंगे फौलादी, बीमारियां भी रहेंगी दूर

ऋषिकेश: सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और ठंड के मौसम में शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है. इस समय ऊर्जा जल्दी खर्च होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है. अगर खानपान पर ध्यान न दिया जाए तो सर्दी-जुकाम, जुकाम और थकान जैसी समस्याएं जल्दी घेर लेती हैं. ऐसे में सर्दियों में लड्डू सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद जरूरी हैं. भारत में सदियों से लड्डू को सर्दियों का सुपरफूड माना गया है. यह न केवल शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि ताकत और इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं.

सर्दियों में घर पर बने लड्डू सबसे अच्छा विकल्प हैं क्योंकि इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना भी हैं. तिल, गुड़, मूंगफली, मेथी, ड्राई फ्रूट और नारियल से बने लड्डू आपकी इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखते हैं. रोजाना एक लड्डू खाने की आदत डालें, इससे सर्दी-जुकाम जैसी आम समस्याओं से बचाव होगा और शरीर पूरे मौसम गर्म और फिट बना रहेगा.

1. तिल लड्डू
तिल यानी सेसमे सीड्स सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. तिल में आयरन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ठंड से बचाते हैं. गुड़ और तिल से बने लड्डू शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं और स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं. रोज सुबह नाश्ते के बाद एक तिल लड्डू खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है.

2. गुड़ मूंगफली लड्डू
गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है. मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जबकि गुड़ में आयरन और मिनरल्स. यह लड्डू शरीर में गर्मी बनाए रखता है और ब्लड को शुद्ध करता है. खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिन्हें सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहते हैं या थकान महसूस होती है.

3. मेथी लड्डू
मेथी के लड्डू उत्तर भारत में लोकप्रिय हैं. मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों और कमर के दर्द में राहत देते हैं. घी, गुड़ और सूखे मेवों से बने मेथी लड्डू शरीर को अंदर से ताकत देते हैं और डायजेशन बेहतर करते हैं. रोज एक छोटा मेथी लड्डू खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और कमजोरी दूर होती है.

5. नारियल लड्डू
नारियल में मीडियम चेन फैटी एसिड्स होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. नारियल लड्डू सर्दियों में मीठे की क्रेविंग पूरी करने का हेल्दी तरीका है. यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है. नारियल और गुड़ के लड्डू बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि आसानी से पच जाते हैं और स्वाद में भी लाजवाब होते हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *