Healthy Food: झारखंड और अन्य आदिवासी इलाकों में बांस की कोपलों से बनने वाली यह पारंपरिक सब्जी लोगों की पसंदीदा डिश में शामिल है. इसे गर्मियों की शुरुआत में बनाया जाता है और कई बार इसका अचार भी तैयार किया जाता है. बांस की कोपलों को धोकर, हल्दी डालकर उबाला जाता है और फिर सरसों के तेल में मसालों के साथ भूनकर स्वादिष्ट बनाया जाता है. इस सब्जी में स्वाद, सेहत और परंपरा तीनों का संगम है. आदिवासी परिवार इसे चावल के साथ खाते हैं और त्योहारों या खास अवसरों पर भी परंपरित भोजन का हिस्सा बनती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।