Health Tips:सर्दी में बैक्टीरिया का ‘काल’ हैं ये 5 रसीले फल, सेवन करते ही बुलेटप्रूफ बन जाएगी इम्यूनिटी!

Last Updated:

5 Fruits for Winter : सर्दी के मौसम में जब तापमान में गिरावट आ जाती है तब वातावरण में नमी बढ़ने लगती है. यह नमी असंख्य सूक्ष्मजीवों को पनपने का मौका देती है. और ये सूक्ष्मजीव हवा के माध्यम से हमारे सांसों के साथ शरीर के अंदर आ जाते हैं जो कई बीमारियों की जड़ है. ऐसे में यदि इम्यूनिटी मजबूत न हो तो कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इंफेक्शन का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में यदि आप कुछ फलों का सेवन करते हैं तो इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है. इन फलों में संतरा, अमरूद, सेब, अनार, कीनू और नाशपाती प्रमुख फल है.

संतरा जाड़ों का सबसे प्रमुख फल माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो सर्दी.खांसी और वायरल से बचाव करता है. ठंड के मौसम में संतरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और थकान कम महसूस होती है.

Kinnow and sweet lime

संतरा विटामिन और खनिजों का खजाना है. इसमें मुख्य रूप से विटामिन सी के लिए जाना जाता है. 100 ग्राम संतरे में पर्याप्त फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं.विटामिन से इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण से बचाती है. यह हार्ट को महफूज रखता है. संतेर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखते हैं. संतरा खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है. कम कैलोरी और उच्च फाइबर के कारण यह वजन घटाने में भी सहायक है.

Helpful for Digestion

अमरूद में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है. अमरूद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है. इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हैं. अमरूद के एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं. डायबिटीज मरीजों के लिए भी अमरूद फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Beneficial for skin and health

कहा भी जाता है कि एक सेब रोज खाने से डॉक्टर के पास लोग नहीं जाते. सेब जाड़ों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है. सर्दियों में सेब खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और दिल भी स्वस्थ रहता है. सेब में लगभग हर तरह के विटामिन होते हैं. सेब में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं.

Helps increase blood count

अनार सर्दियों में खूब मिलता है और यह खून बढ़ाने के लिए जाना जाता है.जाड़ों में कमजोरी महसूस होने पर अनार का सेवन शरीर को ताकत देता है. इसमें मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं.

Grapes benefits

अंगूर सर्दियों के मौसम में विशेष रूप से मिलते हैं. इनमें प्राकृतिक शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा देती है.जाड़ों में अंगूर खाने से खून की कमी दूर होती है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है. अंगूर में भी विटामिन सी मौजूद होता है. विटामिन सी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है.

Boost immunity

स्ट्रॉबेरी जाड़ों में मिलने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो त्वचा को जवां रखते हैं और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं. इस तरह जाड़ों में ज्यादा मिलने वाले फलों का सेवन न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि सर्दियों में होने वाली कई समस्याओं से भी बचाव करता है.

homelifestyle

सर्दी में बैक्टीरिया का ‘काल’ हैं ये 5 रसीले फल, बुलेटप्रूफ बन जाएगी इम्यूनिटी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *