Health Tips: भरतपुर जिले के उच्चेन क्षेत्र में पाई जाने वाली खर्रा तुरई इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यह देसी सब्जी न सिर्फ स्वाद में अनोखी है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि यह साल में सिर्फ एक महीने तक ही मिलती है.