Last Updated:
Nagaur Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में शकरकंदी का हलवा स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम है. शकरकंदी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. गर्मागर्म हलवा न सिर्फ ठंड से राहत देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है. सीमित मात्रा में सेवन करने से यह एक हेल्दी और पौष्टिक डेज़र्ट साबित हो सकता है.
सर्दियों के मौसम में शकरकंदी एक ऐसी प्राकृतिक मिठास है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देती है. आमतौर पर हलवा सुनते ही ज्यादा घी-चीनी का ख्याल आता है, लेकिन शकरकंदी से बना हेल्दी हलवा इस सोच को पूरी तरह बदल देता है. इसमें न तो रिफाइंड चीनी की जरूरत होती है और न ही ज्यादा कैलोरी की, फिर भी इसका स्वाद किसी पारंपरिक हलवे से कम नहीं होता है.

यह हलवा खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मीठा खाना तो चाहते हैं, लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहते. शकरकंदी में मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स इसे पोषण से भरपूर बनाते हैं. स्टेविया और ड्राई फ्रूट्स की मिठास इसे डायबिटिक-फ्रेंडली और एनर्जी से भरपूर बना देती है.

ग्रहणी सीमा देवी ने बताया कि शकरकंदी का हलवा बनाना बेहद ही आसान है. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी वरदान साबित होता है. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में शकरकंदी 4 से 5, घी आवश्यकता अनुसार, दूध 1 कप, केसर थोड़ा सा, स्टेविया स्वादानुसार, मिक्स नट्स कटे हुए, इलायची 5 से 6 (कुटी हुई), नमक उबालने के लिए पानी में लेना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले शकरकंदी को नमक मिले पानी में मीडियम फ्लेम पर ढक्कन लगाकर 40 से 45 मिनट तक पकाएं. जब शकरकंदी अच्छी तरह गल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसका छिलका उतारकर शकरकंदी को अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे.

अब एक कढ़ाई में घी डालकर गरम करें और उसमें मैश की हुई शकरकंदी डाल दें. इसे करीब 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. इसके बाद इसमें दूध और केसर डालकर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं. जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें कटे हुए नट्स, स्टेविया और कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका शकरकंदी का हेल्दी हलवा तैयार है.

शकरकंदी का हवा में केवल स्वाद में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. शकरकंदी का यह हेल्दी हलवा पाचन को बेहतर बनाता है, लंबे समय तक ऊर्जा देता है और इम्युनिटी को मजबूत करता है. इसमें मौजूद फाइबर वजन नियंत्रण में सहायक होता है, जबकि स्टेविया इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयुक्त बनाता है. ड्राई फ्रूट्स और केसर दिमाग और शरीर दोनों को ताकत देते हैं, जिससे यह हलवा स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है.