Health Tips: गर्मी में कौन से फल नहीं खाने चाहिए? नोट करें नाम, कुछ को कम खाएं, कुछ से दूर रहें

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग सेहत के लिए ज्यादा फल खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन हर फल इस मौसम में फायदेमंद नहीं होता. कुछ फल ऐसे भी हैं जो शरीर में गर्मी बढ़ाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं कि मौसम के हिसाब से फल चुनना जरूरी है, वरना फायदे की जगह परेशानी बढ़ सकती है.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर की जरूरतें बदलने लगती हैं. खानपान में हल्का और ठंडक देने वाला भोजन जरूरी हो जाता है. ऐसे में लोग फलों का सेवन बढ़ा देते हैं, लेकिन हर फल गर्मी में फायदेमंद नहीं होता. डॉक्टर बताते हैं कि ठंड में जो फल शरीर को ताकत देते हैं, वही गर्मी में परेशानी बढ़ा सकते हैं.

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि कुछ फल ऐसे हैं, जिनका सेवन गर्मी के मौसम में नुकसान भी कर सकता है, इसलिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है. क्योंकि, ज्यादा गर्म तासीर वाले फल शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, पेट खराब और स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

पपीता आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन गर्मी में पपीता ज्यादा खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. इससे पेट में जलन, एसिडिटी और स्किन पर रैशेज सहित उल्टी जैसी समस्या हो सकती है. जिन लोगों को पहले से पेट की दिक्कत रहती है, उन्हें इस मौसम में पपीते का सेवन कम करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खजूर की तासीर भी बहुत गर्म होती है. सर्दियों में यह शरीर को ऊर्जा देता है, लेकिन गर्मी में इसका ज्यादा सेवन नुकसान कर सकता है. इससे शरीर में हीट बढ़ती है, जिससे नाक से खून बहना, मुंह के छाले और पेट में जलन और कमजोरी जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए गर्मियों में खजूर से दूरी रखना ही बेहतर माना जाता है.

केला हर मौसम में मिलने वाला फल है और यह हेल्दी भी माना जाता है, लेकिन गर्मी में इसका ज्यादा सेवन भारीपन और पाचन संबंधी दिक्कत पैदा कर सकता है. यह शरीर में कफ बढ़ाता है और कुछ लोगों में गैस, कब्ज या अपच की समस्या भी बढ़ा सकता है. खासकर दोपहर के समय केला खाने से बचना चाहिए.

आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसकी तासीर भी गर्म होती है. गर्मी के दिनों में ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे फोड़े-फुंसी, पिंपल, मुंह के छाले और पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है, इसलिए गर्मी में आम का सेवन बहुत सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

लीची स्वाद में मीठी लेकिन गर्म तासीर वाला फल माना जाता है. ज्यादा लीची खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है और चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है. खासतौर पर बच्चों को गर्मी में ज्यादा लीची खाने से बचाना चाहिए.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *