Health Tips: कमजोरी से दिल की सेहत तक…इस औषधीय फल में छुपा सेहत का सीक्रेट, जानें कहां मिलेगा

Last Updated:

Health Tips: बरसात में मिलने वाला यह खास औषधीय फल बाजार में उपलब्ध नहीं होता और केवल प्राकृतिक रूप से ही मिलता है. यह कमजोरी दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दिल की सेहत सुधारने में बेहद लाभकारी है. पारंपरिक चिकित्सा में इसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है.

जयपुर. हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जो न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है बरगद का पेड़. इसकी पत्तियां, फूल, जड़ और फल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. बरगद के पेड़ पर लगने वाले फलों को वट फल या भारतीय अंजीर कहा जाता है. यह फल बारिश के मौसम में ही उगता है और इसकी खासियत है कि यह बाजार में नहीं बिकता, लोग इसे सीधे पेड़ से तोड़कर घर ले जाते हैं.

हेल्थ टिप्स

बरगद का फल लाल रंग का होता है और स्वाद में हल्का मीठा-खट्टा होता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि के यह फल शरीर की कमजोरी दूर करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में सहायक है. इसके अलावा पुराने समय में दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में इसका विशेष महत्व था. यह फल ऊर्जा बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है, जिससे थकान और कमजोरी जल्दी दूर होती है.

हेल्थ टिप्स

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार बरगद के फल को सुखाकर उसका चूर्ण बनाकर उपयोग करना बेहद फायदेमंद है. यह महिलाओं के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. गर्भावस्था के दौरान इसमें मौजूद पोषक तत्व मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं. इसके अलावा मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में भी यह मदद करता है. नियमित सेवन से हार्मोन संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है.

हेल्थ टिप्स

इसके अलावा बरगद के फल में पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे बुढ़ापे की प्रक्रिया धीमी होती है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है.

हेल्थ टिप्स

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया इस फल में मौजूद जीवाणुरोधी और कसैले गुण दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. नियमित सेवन से मसूड़ों की सूजन, मुंह के छाले और दांतों की मजबूती में सुधार होता है. आयुर्वेद में बरगद के फल का उपयोग सूजन, अल्सर और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में भी किया जाता है.

हेल्थ टिप्स

डॉक्टर के अनुसार, बरगद का फल पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए इसका चूर्ण बेहद लाभकारी है. यह आंतों की कार्यक्षमता को बढ़ाकर भोजन के पाचन में मदद करता है. वहीं, इसमें हल्के रेचक गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं.

हेल्थ टिप्स

बरगद का पेड़ और उसका फल भारतीय संस्कृति और परंपरा में भी विशेष महत्व रखते हैं. धार्मिक दृष्टि से इसे पवित्र माना जाता है और इसकी छाया में बैठना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. आज जब आधुनिक जीवनशैली में लोग प्राकृतिक आहार और औषधियों से दूर हो रहे हैं, ऐसे में बरगद के फल जैसे प्राकृतिक उपहार स्वास्थ्य और रोग-निवारण के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. इसका सही उपयोग लंबे समय तक स्वस्थ जीवन के लिए लाभकारी है.

homelifestyle

Health Tips: कमजोरी से दिल की सेहत तक…इस औषधीय फल में छुपा सेहत का सीक्रेट

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *