Health Tips: दवाइयों का बाप है ये चमत्कारी फूल! जोड़ों के दर्द से लेकर बालों के लिए रामबाण, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

X

दवाइयों का बाप है ये चमत्कारी फूल! जोड़ों के दर्द से लेकर बालों के लिए रामबाण

 

arw img

Parijat Flower Benefits: आयुर्वेद में पारिजात या हरसिंगार को एक चमत्कारी औषधीय पौधा माना गया है. भारत में इसे पवित्र वृक्ष का दर्जा प्राप्त है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवराज इंद्र इसे स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए थे. पारिजात का दूसरा नाम हरसिंगार है. इसके फूल छोटे, सफेद रंग के और अत्यंत सुगंधित होते हैं, जिनके बीच में चमकीला नारंगी रंग इसकी सुंदरता को और निखारता है. यह फूल केवल रात में ही खिलता है, इसी कारण इसे नाइट ब्लूमिंग जैस्मीन या रात की रानी भी कहा जाता है. आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि पारिजात केवल अपनी सुंदरता और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. इसके पत्ते, फूल और बीज स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं. फूलों से तैयार रस या लेप दाद, खुजली और फंगल इंफेक्शन में राहत देता है. वहीं इसके फूलों से बना तेल बालों के झड़ने को कम करता है और बालों में प्राकृतिक चमक लाता है. यह पौधा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *