Health Tips: लिवर की सेहत ठीक रखने के लिए संजीवनी हैं चीजें, जानिए कैसे करना है सेवन

दिल्ली: लिवर से जुड़ी समस्या आजकल आम होती जा रही है. ऐसे में जीवन शैली में सुधार के साथ आपको अपने खाने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना होगा जिससे आपके लीवर की सेहत दुरुस्त रहेगी. विशेषज्ञों के मुताबिक ये खाद्य पदार्थ हैं जो आपके लिवर के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं.

नींबू
आयुर्वेद में नींबू को पित्त उत्पादन को प्रोत्साहित करने और टॉक्सिक पदार्थों को साफ करने योग्य माना जाता है. इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो लिवर की कोशिकाओं की रक्षा करता है. साथ ही, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाता है. उपयोग की बात करें तो आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से कर सकते हैं. इसका सलाद या जूस में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं.

काली मिर्च
काली मिर्च डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देकर, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके और लिवर के कार्य में सुधार करके लिवर की रक्षा करती है. इसे आप गुनगुने पानी, गर्म दूध, शहद और सूप में आधा छोटा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर

हल्दी
लिवर के स्वास्थ्य के लिए हल्दी एक बेहतरीन दवा है. इसमें करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह पित्त प्रवाह को बढ़ाता है और लिवर की कोशिकाओं को विषाक्त पदार्थों से होने वाले नुकसान से बचाता है.

धनिया
इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं. यह पाचन में सुधार करते हैं और लिवर की कोशिकाओं को क्षति से बचाते हैं. इसे आप चाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या सब्जियों में भी उपयोग कर सकते हैं.

अदरक
अदरक डाइजेशन को ठीक करता है. यह रक्त संचार को बढ़ाता है और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह एंजाइम गतिविधि में सुधार करता है और फैटी लिवर होने से बचाता है. अदरक को आप चाय में इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसकी स्लाइस काटकर नींबू में भी मिला कर भोजन के साथ खा सकते हैं.

लहसुन
लहसुन लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करता है. इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे यौगिक होते हैं, जो लिवर को साफ़ करते हैं. यह उसे ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं. लहसुन के सेवन से नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) का खतरा भी कम हो जाता है.

ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन लिवर के लिए लाभकारी है. इसके सेवन से लिवर के कार्य में सुधार होता है. ग्रीन टी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग को नियंत्रित करने में भी मदद करता है. आप सुबह इसका सेवन कर सकते हैं या खाने के 1 घंटे बाद ले सकते हैं.

इसे अलाव गाजर, आंवला और चुकंदर भी लिवर की संहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. आप इन तीनों का जूस बनाकर भी ले सकते हैं. चुकंदर और गाजर को सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. आंवले की बात करें तो यह आप इसे कैंडी, पाउडर या चटनी को रुप में ले सकते हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *