Health Tips: सेहत का सुपरफूड है ये छोटा सा स्प्राउट्स, दो-तीन मिनट में होगा तैयार, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

Last Updated:

ankurit chana ke fayde: गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या की वजह से कई लोग आलस और थकान का शिकार हो जाते हैं और थोड़ा सा भी काम करने के बाद ऊर्जा रहित महसूस करते हैं. भारतीय भोजन में चना पुराना और भरोसेमंद हिस्सा रहा है, लेकिन जब यही चना भीगकर अंकुरित हो जाते है तो इसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है. अंकुरण की प्रक्रिया चने को साधारण खाद्य से सुपरफूड बना देती है. इसमें पोषक तत्व होते हैं. जिसका असर ऊर्जा और ताकत के रूप में सीधे शरीर को मिलता हैं.

अंकुरित चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की मात्रा अधिक के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी सक्रिय हो जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अंकुरित चने साधारण भीगे या भुने चनों की तुलना में ज्यादा पौष्टिक माने जाते हैं, जिसे रोज़ाना मात्रावध खाना बेहतर विकल्प हैं.

पाचन तंत्र

भीगा हुआ चना जब अंकुरित होता हैं, तो उसकी पूरी गर्मी बाहर निकल जाती हैं. इसलिए अंकुरित चने पाचन तंत्र पर हल्के होते हैं. इनमें फाइबर होते हैं, जो आंतों की सफाई कर कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देते है. जो भारीपन या अपच से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह एक प्राकृतिक उपाय भी है. रोजाना और सही मात्रा में सेवन करने से पेट साफ के साथ भूख भी संतुलित होती हैं.

ऊर्जा और मांसपेशियां

बलिया शहर निवासी बुजुर्ग डॉ शिवकुमार सिंह के मुताबिक, उसको कसरत या शारीरिक मेहनत करने वाले लोग ज्यादा करते हैं, उनके लिए अंकुरित चना किसी ताकत के टॉनिक से कम नहीं है. यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा और मांसपेशियों की मजबूती में मदद करते हैं. सुबह या वर्कआउट से पहले चने का सेवन थकान कम कर स्टैमिना को बेहतर बनाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डायबिटीज रोगी

अंकुरित चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं. फाइबर की अच्छी मात्रा रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में लाभकारी है. यही वजह है कि, अंकुरित चना शुगर रोगियों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माने जाते हैं, बशर्ते अधिक सेवन करने से बचना चाहिए.

दिल और कोलेस्ट्रॉल

अंकुरित चना दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और रक्तचाप को संतुलित करने में सहायता प्रदान करता हैं. इसके रोजाना सेवन से धमनियां स्वस्थ और हृदय रोगों का खतरा कम होता है. यह एक सस्ता, सरल और देसी तरीका है, जो दिल को मजबूत बनने में कारगर हो सकता हैं.

सावधानी बेहद जरूरी

बेशक, अंकुरित चने फायदेमंद हैं, लेकिन जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट में मरोड़ की समस्या रहती है, उन्हें सावधानी पूर्वक इसका सेवन करना चाहिए. ऐसे लोग खाली पेट अंकुरित या भीगे चने न खाएं और मात्रा कम रखें. ऐसे लोगों के लिए भुने चने बेहतर विकल्प हो सकते हैं. चने को खूब चबा चबाकर खाना चाहिए.

सही तरीका

अंकुरित चनों को रातभर भिगोकर अंकुरित करने के बाद सलाद के रूप में खाया जा सकता हैं. चाहें तो हल्का उबालकर भी सेवन करे. भूख लगने पर भुने चने बढ़िया स्नैक हैं. कुल मिलाकर, अंकुरित चने सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, बस अपनी पाचन क्षमता के अनुसार और सही मात्रा में इस्तेमाल करें. मरीज बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत का सुपरफूड है ये स्प्राउट्स, दो-तीन मिनट में होगा तैयार

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *