Last Updated:
Health Tips: बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. सही खानपान, पानी का पर्याप्त सेवन और मच्छर सुरक्षा से इन बीमारियों से बचा जा सकता है. डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय.
मऊ: बदलते मौसम का समय हमारे स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. गर्मी से बरसात और बरसात से ठंड का संक्रमण काल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर डालता है. इस दौरान तापमान में अचानक बदलाव, धूल, मिट्टी, नमी और वायरस के फैलाव से बीमार होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
छोटी लापरवाही बड़ी बीमारी में बदल सकती है
मौसम के बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार आम बीमारियां बन जाती हैं. मलेरिया और टाइफाइड भी अधिक फैलते हैं. छींक, गले में खराश, नाक बहना और हल्का बुखार सामान्य लक्षण हो सकते हैं. लेकिन यदि संक्रमण बढ़े, तो बुखार 2 से 5 दिनों तक रह सकता है और इसके साथ शरीर में दर्द, कमजोरी, सर दर्द और कभी-कभी उल्टियां या दस्त भी हो सकते हैं. इसलिए इस समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है क्योंकि छोटी बीमारी कभी-कभी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है.
मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां
बरसात या उसके बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं. तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, लाल चकत्ते और प्लेटलेट्स की कमी इसके प्रमुख लक्षण हैं. इन बीमारियों से बचने के लिए घरों में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. साथ ही सही भोजन का सेवन करें क्योंकि गंदा या तला-भुना खाना पेट के संक्रमण का कारण बन सकता है, जिससे बार-बार उल्टी या दस्त होना शुरू हो सकता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय
बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना सबसे जरूरी है. विटामिन C युक्त फल जैसे संतरा, अमरुद, नींबू, आंवला और टमाटर का सेवन करें. तुलसी, अदरक और हल्दी का उपयोग भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. बाहर का तला-भुना या खुला खाना खाने से बचें. घर का ताजा और हल्का भोजन लें, हरी सब्जियां, दाल और साबुत चना जरूर शामिल करें. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे, टॉक्सिन बाहर निकलें और तापमान संतुलित बना रहे.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें