Health Tips: गांव की खेतों और पगडंडियों पर उगने वाली खट्टी खास केवल एक जंगली घास नहीं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक औषधि है. इसका स्वाद नींबू जैसा खट्टा होता है और इसे चटनी बनाकर खाना बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में इसे पाचन सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, खून की कमी दूर करने और फोड़े-फुंसी, घाव व जलन में राहत देने वाली जड़ी-बूटी माना गया है. इसके पत्तों को पीसकर चटनी बनाने से स्वाद के साथ सेहत भी बढ़ती है. ग्रामीण इसे देसी नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. खट्टी खास खेतों का प्राकृतिक खजाना है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।